{"_id":"6102c12be0df8e599b6e2ec0","slug":"himachal-mandi-news-cm-jairam-thakur-gave-two-lakh-rupee-to-mother-of-five-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बेटियों की असहाय मां की मदद के लिए सीएम ने दिए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बेटियों की असहाय मां की मदद के लिए सीएम ने दिए दो लाख रुपये
Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM IST
सार
सीमा देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत थे। वह नियमित नहीं हुए थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
करसोग के खड़ूहन की सीमा देवी और बच्चियों की फरियाद सुनते सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच बेटियों की असहाय मां की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने वीरवार को चिंडी विश्राम गृह में जब दुखियारी मां की पीड़ा सुनी तो उन्होंने मौके पर ही दो लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत कर दी।
विज्ञापन
गांव खड़ूहन डाकघर शोरशन तहसील करसोग की सीमा देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत थे। वह नियमित नहीं हुए थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया। उनकी पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन
पति के देहांत के बाद पांच बेटियों की पढ़ाई और परिवार की गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। उनकी एक बेटी कॉलेज में पढ़ती है जबकि अन्य स्कूल में अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से मौके पर ही उनके परिवार के लिए दो लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत करने पर सीमा देवी ने उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन