फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi News: air hostess Neha driving truck

अपराजिता: बचपन का शौक पूरा करने के लिए ट्रक दौड़ा रही हैं एयर हॉस्टेस नेहा

Sat, 11 Dec 2021 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Dec 2021 11:43 AM IST
सार

नेहा कहती हैं कि अब तक महिलाएं सिर्फ स्कूटी, कार, बस चला रही हैं, लेकिन ट्रक चलाने का शौक बहुत कम रखती हैं। महिलाएं ट्रक जैसे भारी वाहन को चलाने में भी आगे आएं और दिखा दें कि महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं।

विज्ञापन
Himachal Mandi News: air hostess Neha driving truck
ट्रक चलाते हुए नेहा। - फोटो : संवाद

विस्तार

एयर हॉस्टेस की ट्रेनिंग करने के बाद सरकाघाट क्षेत्र के खुडला पंचायत की नेहा ट्रक दौड़ा रही हैं। उनके पिता ट्रांसपोर्टर हैं और उनके अपने ट्रक हैं। नेहा बचपन का शौक पूरा करने के साथ-साथ पिता के व्यवसाय में उनका हाथ बंटाने के लिए ऐसा कर रही हैं। नेहा को बचपन से ट्रक चलाने का शौक है। जिसे वे पूरा कर रही हैं। नेहा कहती हैं कि अब तक महिलाएं सिर्फ स्कूटी, कार, बस चला रही हैं, लेकिन ट्रक चलाने का शौक बहुत कम रखती हैं। 

विज्ञापन


महिलाएं ट्रक जैसे भारी वाहन को चलाने में भी आगे आएं और दिखा दें कि महिलाएं सब कुछ कर सकती हैं। नेहा के पिता मनोज कुमार का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है और उनके पास अपने ट्रक हैं। वह खुद भी ट्रक चलाते हैं उनको देख कर ही नेहा के मन में बचपन से ही ट्रक चलाने की इच्छा पैदा हुई। कई बार वह पिता के साथ ट्रक चलाना सीखती और धीरे-धीरे ट्रक चलाने में माहिर हो गईं। नेहा ने कहा कि उसने 12वीं पास करने के बाद एयर होस्टेस की ट्रेनिंग की है। उसके बाद उसने स्नातक की पढ़ाई भी की। मगर, ट्रक चलाने का शौक नहीं भूला।
विज्ञापन


यू ट्यूब पर मिल रही पहचान, बाहर के देशों से मिल रहे ऑफर
नेहा ने बताया कि उन्होंने अपना अनुभव यू ट्यूब के जरिये शेयर किया। इसके बाद उसे काफी पहचान मिल रही है। उसे कई बाहरी देशों और राज्यों से बतौर चालक के ऑफर भी मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed