फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Manali News: volvo bus service started from patlikuhal to manali

Manali News: ट्रायल सफल, 82 दिन बाद मनाली पहुंची वोल्वो बस, अब पर्यटन को लगेंगे पंख

Thu, 28 Sep 2023 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

वोल्वो बसों का संचालन मनाली से शुरू होने के बाद यहां के पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। एचआरटीसी ने लंबी दूरी की वोल्वो बस सेवा मनाली से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal Manali News: volvo bus service started from patlikuhal to manali
मनाली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीतेगा ये दौर और वो दौर भी बीत जाएगा, संघर्ष की इस आंधी के बाद एक नया दौर आएगा। किसी शायर की इन पंक्तियों की भांति मनाली में खुशियों का दौर आने वाला है। आपदा से मिले जख्मों पर मरहम लगने लगा है। 82 दिन के कड़े संघर्ष के बाद वोल्वो बस मनाली पहुंची तो पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए। इसी उम्मीद के साथ कि अब मंदी का दौर बीत जाएगा और बाढ़ से पटरी से उतरा पर्यटन उद्योग फिर पटरी पर लौट आएगा।

विज्ञापन


वोल्वो बसों का संचालन मनाली से शुरू होने के बाद यहां के पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। एचआरटीसी ने लंबी दूरी की वोल्वो बस सेवा मनाली से शुरू कर दी है। निजी वोल्वो बसों का संचालन भी शुक्रवार से मनाली तक शुरू हो जाएगा। भले ही अभी सड़क कच्ची है और कुछ स्थानों पर हिचकोले भी लग सकते है। लेकिन संघर्ष के दौर को पार कर यह साबित हो गया है कि मनाली में अब सब ठीकठाक है। पर्यटक बेझिझक मनाली का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि वोल्वो बस का शुरू होना मनाली के पर्यटन के लिए शुभ संकेत है। आने वाले दिनों में निसंदेह मनाली का पर्यटन परवान चढ़ेगा। कारोबारियों को उम्मीद हैं कि कुल्लू से मंडी तक सड़क की स्थिति सामान्य हुई तो इस बार दशहरा सीजन अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। अब पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

क्या कहते है पर्यटन कारोबारी
82 दिन बाद आज वोल्वो बस मनाली पहुंची है। अब मनाली में ठप पड़े पर्यटन उद्योग को गति मिलने की संभावना है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। - निहाल ठाकुर, महासचिव होटलियर एसोसिएशन मनाली।

वोल्वो बसों का शुरू होना मनाली के पर्यटन के लिए मील पत्थर साबित होगा। कुल्लू से मनाली तक सड़क लगभग ठीक है। पंडोह के कैंची मोड़ तक सड़क को भी जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। - बुद्धि प्रकाश ठाकुर, अध्यक्ष ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन मनाली।


प्रशासन ने एचआरटीसी की वोल्वो का ट्रायल किया है। शुक्रवार से निजी वोल्वो बसें मनाली से संचालित होगी। एनएचएआई से आग्रह है कि कैंची मोड़ की स्थिति को और अधिक सुधारा जाए। - लाजवंती, चेयरमैन, वोल्वो बस यूनियन मनाली।

मनाली में अब सब सामान्य होने लगा है। पर्यटक धीरे-धीरे रुख कर रहे हैं। वोल्वो बस भी अब मनाली पहुंच गई है। इससे मनाली के पर्यटन को गति मिलेगी। हालांकि अभी भी कुछ जगह समस्याएं हैं। - नरेंद्र सूद, पर्यटन कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed