फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal lok sabha and assembly by election: List of Congress candidates may be released after two days

Himachal Election: हिमाचल में दो दिन बाद जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

Tue, 02 Apr 2024 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 10:33 AM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पांच-छह अप्रैल को जारी हो सकती है।

विज्ञापन
himachal lok sabha and assembly by election: List of Congress candidates may be released after two days
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पांच-छह अप्रैल को जारी हो सकती है। इन दो दिनों के दौरान नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है। टिकट तय करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चार अप्रैल को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चार या पांच अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल के साथ बैठक होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों के पैनल को अंतिम रूप देकर केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जारी सर्वे की भी बैठकों के दौरान रिपोर्ट रखी जाएगी। स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से कांग्रेस इन दिनों प्रदेश में अपने प्रत्याशियों को तय करने के लिए जनता की टोह ले रही है। विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस अपने नेताओं को जीत की क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और बेदाग छवि के पैमाने पर परख रही है। चार विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर, गगरेट, लाहौल-स्पीति और बडसर में मजबूत प्रत्याशियों की तलाश के लिए कांग्रेस ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके अलावा शिमला और कांगड़ा लोकसभा सीट में भी सर्वे हो रहा है। इन सर्वे में पहले नंबर पर रहने वाले नेताओं के नामों को पैनल में शामिल कर केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा। संभावित प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए दो और तीन अप्रैल को शिमला में भी मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बैठकें हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज शिमला, कल मंडी सीट जीतने को बनेगी रणनीतिप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मंगलवार को शिमला संसदीय सीट जीतने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। शिमला सीट के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के कांग्रेस विधायकों, मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, पूर्व प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंंगे। इस दौरान शिमला सीट को एकजुट होकर लड़ने के लिए मंथन किया जाएगा। तीन अप्रैल को लोकनिर्माण मंत्री और चुनाव प्रभारी विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय सीट फतह करने के लिए जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन

मारकंडा को टिकट दे सकती है कांग्रेस, शिमला बुलाया
लाहौल-स्पीति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट देने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा को भाजपा अभी तक मना नहीं पाई है। उन्हें कांग्रेस टिकट दे सकती है। डॉ. मारकंडा को कांग्रेस नेताओं ने इस संबंध में बातचीत के लिए शिमला बुला लिया है। उनसे कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की बातचीत हुई है। जयराम सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री रहे डॉ. मारकंडा ने कहा कि सम्मानजनक स्थिति रही तो वह कांग्रेस में जाने का विचार कर सकते हैं। लाहौल स्पीति से विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए रवि ठाकुर उन अयोग्य घोषित छह कांग्रेस विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने भाजपा ज्वाइन करने के बाद इस पार्टी से टिकट ले लिया है।

इससे पहले मारकंडा नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा ठोंक चुके हैं। डॉ. मारकंडा ने कहा कि वह इन दिनों कुल्लू में लाहौल-स्पीति के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कुल्लू जिला के मनाली और अन्य क्षेत्रों में लाहौल-स्पीति से करीब 12 हजार लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह शिमला आएंगे। उन्हें कांग्रेस नेताओं ने मिलने को कहा है। अगर कांग्रेस उन्हें सम्मानजनक स्थिति में रखती है तो वह जा सकते हैं, वरना वह निर्दलीय चुनाव तो लड़ ही रहे हैं। यह उल्लेखनीय है कि मारकंडा छात्र जीवन से ही मुख्यमंत्री सुक्खू के नजदीकी रहे हैं।

लाहौल से कांग्रेस महासचिव ने विस उपचुनाव लड़ने का किया एलान
पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा का कांग्रेस के भीतर विरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मारकंडा ने कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ने का संकेत दिया है। पूर्व मंत्री के बयान के बाद से लाहौल-स्पीति कांग्रेस के भीतर उनके प्रति विरोध के स्वर मुखर हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, प्रवक्ता अनिल सहगल समेत कई पार्टी नेताओं के विरोध के बाद अब जिला कांग्रेस के महासचिव सुरेश कारदो भी विरोध में उतर आए हैं।

सोमवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता में सुरेश कारदो ने लाहौल-स्पीति हलके से उपचुनाव लड़ने का एलान किया। वहीं उन्होंने बाहरी नेताओं के कांग्रेस में आने का विरोध किया। कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने दूसरे दल से आए नेता को टिकट दिया तो लाहौल-स्पीति कांग्रेस के पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने पूर्व विधायक रवि ठाकुर को गद्दार कहा, क्योंकि उन्होंने जिलावासियों पर दाग लगाया है। इसका जनता उन्हें उपचुनाव में जवाब देगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक राशपा तथा युकां पूर्व महासचिव अमरनाथ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed