{"_id":"6106c7978ebc3e6fac4f0939","slug":"himachal-kullu-lahaul-flash-flood-news-dog-squad-help-to-search-missing-people-swept-away-in-flash-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Flood: तोजिंग नाले में डॉग स्क्वायड के साथ की लापता की खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Flood: तोजिंग नाले में डॉग स्क्वायड के साथ की लापता की खोजबीन
Sun, 01 Aug 2021 09:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
सेना के खोजी कुत्तों (डॉग स्क्वायड) के साथ तलाशी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला लाहौल-स्पीति के तोजिंग नाला और कुल्लू के मणिकर्ण में ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने से लापता सात लोगों की तलाशी के लिए रविवार को सर्च अभियान चलता रहा। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। तोजिंग नाले में रविवार को पुलिस और सेना के खोजी कुत्तों (डॉग स्क्वायड) के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। कुत्तों के साथ दिनभर नाले में खाक छानी गई। लेकिन शाम तक लापता तीन लोगों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
बड़े-बडे़ पत्थरों और मलबे के बीच लापता लोगों का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। लापता लोगों को तलाश करने के लिए दल में एक सेना और एक पुलिस के खोजी कुत्ते को शामिल किया गया है। गौर रहे कि शनिवार को एनडीआरएफ टीम लौट गई है। अब तोजिंग नाले में खोजी कुत्तों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि तोजिंग नाले में अब तक सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
तीन लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को खोजी कुत्तों की मदद से तलाश किया जा रहा है। दूसरी ओर ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़ में बहे चार लोगों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। उधर, ब्रह्मगंगा में लापता लोगों का पता लगाने के लिए रविवार को रेस्क्यू टीम और परिजन डटे रहे। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन