फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Kiren Rijiju said- It is the duty of every Indian to save democracy, a dark day like 1975 should not

हिमाचल: किरण रिजिजू बोले- देश में आज अघोषित आपातकाल होता तो कांग्रेस के कई नेता जेल में होते

Thu, 26 Jun 2025 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Jun 2025 09:00 PM IST
सार

शिमला पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कल हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन
Himachal: Kiren Rijiju said- It is the duty of every Indian to save democracy, a dark day like 1975 should not
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शिमला में की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर आज देश में अघोषित आपातकाल होता तो कांग्रेस के कई नेता जेल में होते। साल 2014 के बाद बोलने की जो आजादी मिली है, वह पहले कभी नहीं थी। कांग्रेस नेताओं का पूरा दिन अब प्रधानमंत्री सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोलने में ही गुजरता है। उन्होंने कहा कि संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस के कुछ नेता आजकल संविधान की किताब उठाकर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। वीरवार को शिमला स्थित होटल पीटरहॉफ में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के रिजिजू ने आपातकाल को याद करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर घेरा।

विज्ञापन



विज्ञापन



कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते 11 साल में देश में जितनी बोलने की आजादी इन्हें मिली है, ऐसा विश्व में कहीं पर भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें कहा गया है कि आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी। लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत सांविधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं पार्टी इस प्रस्ताव को देश के जन-जन तक पहुंचने में कार्य करेगी। लोकतंत्र को जिंदा रखने की जिम्मेदारी देश के प्रति एक व्यक्ति की है। आपातकाल के समय बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। आम आदमी की स्वतंत्रता छीन ली गई थी। उस समय की सरकारें चाहती थीं कि देश की न्यायपालिका एक परिवार के प्रति समर्पित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार मजबूरी में कर रही केंद्र के खिलाफ बयानबाजी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मजबूरी में केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रही है। केंद्र से वित्तीय सहयोग नहीं मिलने के आरोप लगाने के पीछे मात्र राजनीति ही एक कारण है। रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय बजट से बन रहे फोरलेन, पुल, पानी-बिजली की निरंतर सप्लाई आमजन को दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इन बयानबाजी से हम नाराज नहीं हैं, इससे हमें और शक्ति मिलती है।

किन्नौर और लाहौल-स्पीति को 118.67 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे रिजिजू
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शुक्रवार और शनिवार को किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों जिलों में 118.67 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। वीरवार को अपने हिमाचल प्रवास की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार हिमाचल को काफी परियोजनाएं दे रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी उन्होंने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से राज्य सरकार का सहयोग मांगा है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के विभाग के माध्यम से प्रदेश पर बहुत अधिक बजट खर्च किया जा रहा है। शुक्रवार को वहगांधी खेल मैदा न पूह में एनएमडीएफसी के खेल स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे और लाभार्थी संवाद एवं जागरूकता शिविर में भाग लें।

उन्होंने कहा कि किन्नौर में इनडोर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाया जाएगा, इसकी लागत 4.89 करोड़ होगी। 4.80 करोड़ से इनडोर स्टेडियम ग्रास गाबो, काजा क्रिकेट ग्राउंड में उच्च ऊंचाई वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और पवेलियन तथा खेल प्रशिक्षण केंद्र पर 73.77 करोड़ खर्च होंगे। क्रिकेट ग्राउंड आउटडोर स्टेडियम पर 8.46 करोड़ और केलांग में एनएमडीएफसी की 26.75 करोड़ की लागत की सीवरेज योजना की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में इस प्रोजेक्ट से 1,000 घरों को सीवरेज लाइन, 3.3 किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन और 50 नौकरियों का मौका मिलेगा। इन  सभी परियोजनाओं को खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ऊना, सिरमौर, सोलन और चंबा जिला के लिए योजना बन रही है। जल्द ही इन जिलों में जाकर शिलान्यास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को दलाईलामा के जन्मदिवस के अवसर पर वह धर्मशाला आएंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

आपातकाल में जेल काटने वाले प्रहरियों को केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने किया सम्मानित
 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वीरवार को राजधानी शिमला में आपातकाल के समय जेल काट चुके प्रहरियों को सम्मानित किया। एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने शिमला में पौधारोपण, प्रदर्शनी, मॉक पार्लियामेंट और संगोष्ठी के माध्यम से आपातकाल के 50 वर्ष मनाए। इस दौरान आयोजित हुई मॉक पार्लियामेंट में कॉलेज और स्कूलों के युवाओं ने भाग लिया।आपातकाल के समय जेल में रहे प्रहरियों या उनके परिवारजनों को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री, पूर्व विधायक दिवंगत दौलत राम चौहान, अतर सिंह ठाकुर, भारत भूषण वैद, केडी श्रीधर, कृष्ण चंद शर्मा, दिवंगत रमेश जोशी, दिवंगत मदन गोपाल चितकारा, आचार्य प्रियतोष, गोकुल चंद मेहता, दुर्गा सिंह राठौर और दिवंगत नारायण सिंह स्वामी और उनके परिवार को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज द्वारा आयोजित एक मॉक पार्लियामेंट का भी उद्घाटन किया इसमें कालेज और स्कूलों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने संगोष्ठी को भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल कहा कि देश में संविधान की हत्या के 50 वर्ष आपातकाल का दंश याद रखना और याद दिलाना, दोनों जरूरी है। कांग्रेस आज भी उसी तानाशाही मानसिकता के साथ जी रही है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस समझती है कि इस देश की सत्ता पर केवल एक परिवार का हक है। तभी तो उसने अपनी सरकार के प्रधानमंत्री के ऊपर भी सुपर पीएम बिठा दिया था। एक गरीब का देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना कांग्रेस से हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस-शासित राज्यों में कानून व्यवस्था का हाल आज भी वही है, जो आपातकाल में था। इस दौरान शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, कार्यक्रम सह योजक संजय सूद, जिला अध्यक्ष अरुण केशव और प्रदेश प्रभारी कर्ण नंदा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed