फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Kinnauri Super Chief Knocks in Apple Market, Sold Half Box for Rs. 1200

हिमाचल: किन्नौरी सुपर चीफ सेब की मार्केट में दस्तक, 1200 रुपये में बिका हाफ बॉक्स

Sat, 05 Sep 2020 02:13 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Kinnauri Super Chief Knocks in Apple Market, Sold Half Box for Rs. 1200
किन्नौर का सुपर चीफ किस्म का सेब - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के किन्नौर के लाल रसीले सेब ने मार्केट में दस्तक दे दी है। शुक्रवार को ठियोग की पराला मंडी में किन्नौर के सुपर चीफ किस्म के सेब का हाफ बॉक्स 1200 रुपये में बिक गया। किन्नौर के कल्पा पुरवनी के बागवान ने सेब के 141 हाफ बॉक्स बेचे, जिससे उसने 1.69 लाख रुपये कमाए। हाफ बॉक्स में सेब की मात्र दो तहें होतीं हैं, जबकि फुल बॉक्स में पांच तहें होती हैं। कोरोना के खौफ के चलते किन्नौर के बागवान ने दिल्ली की जगह अपना सेब इस बार पराला मंडी में बेचा। बागवान कमल नेगी ने बताया कि हर साल वह अपना सेब दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में बेचते थे, लेकिन इस बार कोरोना के खतरे और लेबर की समस्या के कारण उन्होंने सेब पहली बार पराला मंडी में बेचा है। फसल की जो कीमत उन्हें दिल्ली में मिलती थी, वही उन्हें पराला मंडी में मिली है। पराला मंडी एसजी ट्रेडर्स के संचालक सुशील ठाकुर ने बताया कि किन्नौर के सेब की मार्केट में आमद शुरू हो गई है। मंडी में 1200 रुपये में हाफ बॉक्स बिका है। महाराष्ट्र के खरीदार ने 141 बॉक्स खरीदे।

विज्ञापन


हिमाचल से अब तक 1.20 करोड़ सेब की पेटियां देश के विभिन्न राज्यो में बिकीं
 हिमाचल में सेब सीजन रफ्तार पकड़ चुका है। अब तक करीब 1 करोड़ 20 लाख सेब की पेटियां देश के विभिन्न राज्यों में बिक चुकी हैं। प्रदेश की मंडियों से प्रतिदिन दो लाख से अधिक सेब की पेटियां पहुंचने लगी हैं। राज्य में इस बार फसल पिछले साल के मुकाबले आधी है। अब ऊंचाई वाले इलाकों में सेब तुड़ान चल रहा है। हिमाचली सेब के दाम गिरने से बागवान चिंतित होने लगे हैं। अभी तक रॉयल सेब की बीस किलो की पेटी 2800 से 3000 रुपये तक बिक रही है, लेकिन अब यह दाम लुढ़क गए हैं। कम ऊंचाई का सेब भले महंगा बिका, लेकिन जिस रायल सेब का तीन-चार माह भंडारण किया जा सकता है, उसके दाम कम मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि फसल कम होने के बावजूद लदानियों और कमीशन एजेंटों ने दाम गिरा दिए हैं। सरकार सेब क्रेटों में बेचने की व्यवस्था करे, जैसे कुल्लू में हो रहा है। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि प्रदेश में 25 जून से 2 सितंबर तक कुल 1.20 करोड़ पेटी सेब देश के विभिन्न राज्योें में बेचा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed