फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal kinnaur bolero car met with accident 3 died on spot 2 injured all update

हिमाचलः किन्नौर में बोलेरो कार हादसे का शिकार, तीन की मौके पर मौत, दो घायल

Thu, 18 Jun 2020 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jun 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
himachal kinnaur bolero car met with accident 3 died on spot 2 injured all update
- फोटो : अमर उजाला

जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे पांच से लुढ़क कर एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटे सहित एक अन्य महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। वीरवार सुबह वाहन में पांच लोग सांगला से ज्यूरी की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो कैंपर संख्या एचपी 25ए-2733 में सवार होकर सांगला वैली से पांच लोग वीरवार सुबह ज्यूरी की ओर रवाना हुए। निगुलसरी पुल से कुछ ही दूरी पर सुबह करीब 9:45 बजे चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी सड़क से नीचे करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


हादसे में सुरजीत (35) पुत्र जगदीश और उसकी मां शकुंतला (57) निवासी बोनिंगसारिंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, सूरज कृष्णा (65) पत्नी नायडुप दोर्जे, निवासी सांगला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 27 वर्षीय युवती तंजिन और सात वर्षीय वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें सीएचसी भावानगर में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। वहीं, शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी भावानगर राजू ने हादसे की पुष्टि की है। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed