फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal karamchari parisangh leader vinod kumar terminated from himachal himachal govt service

कर्मचारी परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौकरी से बर्खास्त, अफसरों से पंगा लेना पड़ा महंगा

Wed, 03 Jan 2018 12:38 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Jan 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
himachal karamchari parisangh leader vinod kumar terminated from himachal himachal govt service

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार को वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता महंगी पड़ी। कांग्रेस सरकार में सस्पेंड चल रहे बागवानी विभाग में अधीक्षक ग्रेड-2 पद पर तैनात विनोद को नई सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन

वर्ष 2007 में प्रदेश में भाजपा की सरकार के समय इस कर्मचारी नेता की तूती बोलती थी, लेकिन जयराम सरकार ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बागवानी विभाग के निदेशक ने अपनी सेवानिवृत्ति वाले दिन ही बर्खास्तगी के आदेश दिए। 
विज्ञापन


पिछली सरकार में परिसंघ के नेता विनोद कुमार काफी सुर्खियों में रहे। इस नेता ने अपने ही विभाग के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अफसरों की कार्यप्रणाली और बागवानी विभाग में होने वाली खरीद-फरोख्त पर भी उंगलियां उठाईं। हालांकि, कर्मचारी नेता पर कार्यालय में न आने और गाली गलौज के भी आरोप लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निदेशक ने सेवानिवृत्ति के दिन ही निकाले बर्खास्तगी के आदेश

himachal karamchari parisangh leader vinod kumar terminated from himachal himachal govt service
हिमाचल प्रदेश सरकार

इसके चलते वे कई महीनों से सस्पेंड चल रहे थे। कर्मचारी नेता को नई सरकार से उम्मीद थी। हालांकि, कई अन्य प्रताड़ित अधिकारियों और कर्मचारियों का निलंबन बहाल कर दिया है। उधर, विनोद कुमार का कहना है कि उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

वे इस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाएंगे। बागवानी विभाग के निदेशक हेमराज ने 30 दिसंबर को सेवानिवृत्ति के दिन ही विनोद कुमार के बर्खास्तगी आदेश निकाले हैं। उन्होंने कहा कि विनोद के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed