{"_id":"64be19b14da7ffe12609f0fe","slug":"himachal-kangra-news-girls-trafficking-case-two-accused-arrested-by-assam-police-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की तस्करी का मामला: शादी के लिए असम गए दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की तस्करी का मामला: शादी के लिए असम गए दो और गिरफ्तार
Mon, 24 Jul 2023 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:57 AM IST
सार
पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप हैं कि वह असम क्षेत्र से निर्धन लड़कियों को उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेच देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में गरीब लड़कियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ दंपती उपमंडल पालमपुर और जयसिंहपुर के दो लोगों की शादी भी असम में करवाना चाहता था। ये दोनों व्यक्ति भी उनके साथ असम गए थे, जहां पर दंपती के साथ इन दोनों को भी असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी महिला के भाई की शादी भी असम में ही हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी दंपती की असम में किसी से जान पहचान थी। उसके माध्यम से वह वहां से गरीब लड़कियों को लाकर यहां शादी करवाते थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी दंपती पालमपुर और जयसिंहपुर उपमंडल के दो लोगों की शादी भी असम की लड़कियों से करवाना चाहता था।
विज्ञापन
लिहाजा, दंपती इन दो लोगों को भी अपने साथ असम ले गए थे, लेकिन शादी करने से पहले ही इन दो लोगों को पुलिस ने आरोपी दंपती के साथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्र यह भी बताते हैं कि असम के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को दंपती के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने दूसरी शादी की है और उसके भाई की शादी भी असम में ही हुई है। पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप हैं कि वह असम क्षेत्र से निर्धन लड़कियों को उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेच देते थे।
भवारना के थाना प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच आरोपी दंपती के गांव में जाकर की है, लेकिन अभी तक यहां पर इनके खिलाफ कोई मामला नहीं आया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।