{"_id":"59a6b8ab4f1c1beb278b4820","slug":"himachal-kangra-amit-shah-yuva-hunkar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा रैली में हुंकार भरेंगे अमित शाह, भाजपा ने की बड़ी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा रैली में हुंकार भरेंगे अमित शाह, भाजपा ने की बड़ी तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जिला कांगड़ा में 22 सितंबर को युवा हुंकार रैली होगी। यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना में पत्रकार वार्ता में कहा कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
रैली के लिए युवा मोर्चा 31 अगस्त से तैयारी शुरू करेगा और प्रदेश के 7479 बूथों पर दस्तक देगा।
वन बूथ, टेन यूथ के अंतर्गत प्रत्येक बूथ से 10 या 10 से ज्यादा युवा रैली में हिस्सा लेंगे। रैली के लिए तीन चरणों में तैयारी की जाएगी। पहले चरण में कार्यकारिणी की बैठक होगी।
विज्ञापन
इसमें रैली के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। दूसरे चरण में युवाओं को मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। युवाओं के साथ ग्रामीणों को भी रैली के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीसरे तथा अंतिम चरण में युवा मोर्चा हर विधानसभा क्षेत्र से युवाओं की लिस्ट तैयार करेगा, जो रैली में हिस्सा लेंगे। रैली सफल बनाने को प्रदेश के अधिकारी भी प्रदेश व जिला का टूअर करेंगे।
सत्ती ने कहा कि रैली में युवा मोर्चा के अलावा भाजपा विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान, जिला अध्यक्ष बलराम बबलू, लखवीर लक्खी, अजय शर्मा, कमल सैणी, सुरजीत सैणी और खामोश जैतिक मौजूद रहे।
सीबीआई की कार्रवाई का स्वागत
सतपाल सत्ती ने गुड़िया प्रकरण में सीबीआई कार्रवाई का स्वागत किया है। आरोप लगाया कि मामले में सरकार ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की है।
अच्छा होगा कि वीरभद्र सिंह नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दें। कहा कि आईजी, डीएसपी तथा पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के साथ सूरज को किसने मारा, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
पुलिस की इसमें क्या संलिप्तता रही है, इसका भी दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।