फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kala Gram: The state's heritage will be visible under one roof, a glimpse of folk culture will be see

हिमाचल कला ग्राम: एक छत के नीचे दिखेगी प्रदेश की विरासत, लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

Tue, 12 Nov 2024 10:49 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

 कांगड़ा के नगरोटा बगवां के रजियाणा में हिमाचल कला ग्राम बनाया गया है। यहां एक ही स्थान पर हिमाचली हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य और खानपान का लुत्फ लिया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Himachal Kala Gram: The state's heritage will be visible under one roof, a glimpse of folk culture will be see
हिमाचल कला ग्राम - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के चोखी ढाणी और दिल्ली में दिल्ली हाॅट की तर्ज पर देश-विदेश के सैलानी हिमाचल कला ग्राम में प्रदेश की कला और संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। कांगड़ा के नगरोटा बगवां के रजियाणा में हिमाचल कला ग्राम बनाया गया है। यहां एक ही स्थान पर हिमाचली हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य और खानपान का लुत्फ लिया जा सकेगा। नए साल पर प्रदेश के लोगों और सैलानियों को समर्पित होने वाले हिमाचल कला ग्राम का संचालन एचपीटीडीसी (हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम) करेगा।

विज्ञापन


हिमाचली थीम पर तैयार किए गए कला ग्राम में सैलानियों को हिमाचल की कांगड़ी, मंडयाली, बिलासपुरी और चंबियाली धाम टोर की पत्तल पर परोसी जाएगी। होटल में कमरे भी हिमाचली थीम पर तैयार किए गए हैं। परदों से लेकर फर्नीचर,  यहां तक की पेंट भी हिमाचली थीम पर होगा। हिमाचल कला ग्राम में एमफी थियेटर तैयार किए गए हैं। जहां सैलानियों को प्रदेश की लोक संस्कृति से अवगत करवाया जाएगा। परंपरागत वाद्ययंत्रों पर यहां अलग-अलग जिलों के लोकगीतों और लोकनृत्य से सैलानियों का मनोरंजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कैसे बनते हैं हस्तशिल्प, लाइव देख सकेंगे सैलानी
आर्ट एंड कल्चर विलेज में हिमाचली हस्तशिल्प और हथकरघा के लिए स्टूडियो बनाए गए हैं। चंबा रूमाल, चंबा थाल, चंबा चप्पल, पूहलें, कांगड़ा पेंटिंग, कुल्लू और किन्नौरी शॉल, टोपी और मफलर सहित अन्य उत्पादों के लिए स्टूडियो उपलब्ध करवाए जाएंगे। यहां परंपरागत खड्डी पर सैलानी खुद भी बुनाई का अनुभव ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए हिमाचल कला ग्राम तैयार किया गया है। नगरोटा बगवां के रजियाणा गांव को प्रदेश की कला संस्कृति के केंद्र के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान की चोखी ढाणी और दिल्ली हॉट की तर्ज पर यहां सैलानी हिमाचली संगीत, नृत्य और खानपान का आनंद उठा सकेंगे।-रघुवीर सिंह बाली, चेयरमैन, पर्यटन विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed