{"_id":"605cb8989cb9fd2e5e12649f","slug":"himachal-jairam-govt-is-preparing-to-release-new-pay-scale-on-on-the-recommendation-of-the-sixth-pay-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: छठे वेतन आयोग की सिफारिश पर नया वेतनमान देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: छठे वेतन आयोग की सिफारिश पर नया वेतनमान देने की तैयारी
Fri, 26 Mar 2021 10:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:32 AM IST
सार
- सरकार पर पड़ सकता है 3000 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ
- हिमाचल में वेतनमान देने के मामले में होता है पंजाब सरकार का अनुसरण
- प्रदेश में पौने दो लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान देने की तैयारी में है। अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार पर इसे इसी साल देने का दबाव है। ऐसे में इसे आगे टालना भी कर्मचारियों की नाराजगी को मोल लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार सरकार पर इससे एक साथ 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का आर्थिक बोझ पड़ सकता है। प्रदेश सरकार वेतनमान देने के मामले में पंजाब सरकार का अनुसरण करती है।
विज्ञापन
अब पंजाब सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन देने का निर्णय लिया है। इसलिए प्रदेश सरकार पर भी इसे देेने की बाध्यता होगी। राज्य में चुनाव के बारे मेें एक धारणा है कि यहां के कर्मचारी जिस तरफ हो लेते हैं, उसी दल की सरकार बनती है।
विज्ञापन
ऐेसे में कोई भी सत्तासीन सरकार कर्मचारियों को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाती। अगर इस साल यानी एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष की जगह सरकार इसे अगले वित्त वर्ष के लिए टाल देती है तो भी अगले साल एरियर देने का दबाव होगा। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के मामले में सीएम जयराम ठाकुर की अधिकारियों से कई दौर की मंत्रणा हो चुकी है।
विज्ञापन
हिमाचल में पौने दो लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश में पौने दो लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी हैं, जबकि करीब 25 हजार अनुबंध कर्मचारी हैं।
हिमाचल पर 60 हजार करोड़ से ऊपर का कर्ज
वर्तमान में राज्य पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर्ज हो गया है। राज्य में इस बार कुल बजट का 25.31 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किया जाना है तो स्वाभाविक है कि यह प्रतिशतता और बढ़ेगी।