Himachal News: कैदियों के लिए छोटी पड़ने लगीं प्रदेश की जेलें, 2880 पहुंची संख्या
मंडी, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, कैथू, सोलन जिलों की जेलें कैदियों से भरी पड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल की जेलें कैदियों के लिए कम पड़ने लगी हैं। मंडी, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, कैथू, सोलन जिलों की जेलें कैदियों से भरी पड़ी है। इनमें क्षमता से ज्यादा कैदी हो गए हैं। प्रदेश में 15 मॉडल, ओपन, जिला और सब जेलें हैं। इनकी क्षमता 2580 कैदियों की है। इसमें 2370 पुरुष और 210 महिला कैदी रह सकते हैं। वर्तमान इन जेलों में 2880 कैदी हैं। इनमें 2780 पुरुष तो 100 महिला कैदी शामिल है। कैदियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। जेलों में कैदियों की काउंसलिंग की जा रही है। इसमें नशे से दूर करने की सलाह दी जा रही है।
बढ़ाई जा रही क्षमता
कैदियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए अब पुलिस विभाग जेलों की क्षमता बढ़ाने जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सरकार को एक प्रपोजल भी भेजा है। हिमाचल प्रदेश में हर जिले में जेलों की क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि यहां पर कैदियों को रखने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
किस जेल की कितनी क्षमता, कितने कैद
जेल क्षमता कैदी
1.कंडा जेल 438 508
2.नाहन जेल 471 454
3. ओएजे बिलासपुर 80 10
4. जेएजे बिलासपुर 164 200
5. चंबा 147 132
6. धर्मशाला 355 417
7. हमीरपुर 87 77
8. कुल्लू 33 84
9. कैथू 183 264
10. मंडी 95 207
जिला मंडी 30 0
11. नूरपुर 29 47
12. सोलन 102 168
13. ऊना 174 161
14. नालागढ़ 166 126
15. कल्पा 26 24