फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Jadhmajri and hill view society seal, movement banned

हिमाचल: झाड़माजरी और हिल व्यू सोसायटी सील, आवाजाही पर लगाई रोक

Sat, 04 Apr 2020 01:39 PM IST
Krishan Singh सुरेंद्र शर्मा, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
सुरेंद्र शर्मा, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Jadhmajri and hill view society seal, movement banned
झाड़माजरी को सील कर दिया है - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने झाड़माजरी को सील कर दिया है। अगले आदेशों तक क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने यहां तैनात सरकारी कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ फार्मा उद्योगों को ही अपने कर्मचारियों को वाहनों में लाने और ले जाने की इजाजत होगी। यह व्यवस्था सुबह-शाम छह बजे से आठ और शाम तक रहेगी। किसी भी कर्मचारी को पैदल आवाजाही नहीं करने दी जाएगी। प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लागू कर दी है। उपायुक्त केसी चमन ने बताया कि झाड़माजरी में हिल व्यू सोसायटी को भी सील कर दिया गया है। यहां किसी भी वाहन के आने या जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध के दायरे में बैंक और दैनिक आवश्यकता की दुकानें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


उद्योग के अंदर बने हैं दो विश्रामगृह
हेलमेट बनाने वाली नामी कंपनी ने उद्योग के अंदर दो विश्राम गृह बना रखे हैं। एक विश्रामगृह कंपनी मालिकों या अधिकारियों के लिए बनाया है। दूसरा विश्रामगृह कामगारों के लिए है। दिल्ली से लौटे चार परिवार के सात लोग मालिकों के लिए बने विश्रामगृह में रह रहे थे। 15 मार्च से इनकी दिनचर्या बिल्कुल ठीक थी। सभी लोग परिसर में बने मंदिर तक चहलकदमी करते और शाम को टहलते थे। 24 मार्च के बाद कंपनी निदेशक की पत्नी की तबीयत खराब होना शुरू हुई। उन्हें बुखार आने लगा। उन्होंने घर में ही रहना शुरू कर दिया। 30 मार्च तक बुखार से जूझती रहीं। उनका हाल जानने को कंपनी के संस्थापक निदेशक की पत्नी भी आती रहीं। 30 मार्च को संस्थापक निदेशक की पत्नी बीमार हुईं और निजी अस्पताल से दवा लेकर घर आ गईं। इसके बाद निदेशक की पत्नी भी दवा लेने जब निजी अस्पताल पहुंचीं तो चिकित्सक को महिला में कोरोना के लक्षण नजर आए। इस पर महिला को पीजीआई रेफर कर दिया, जहां मौत हो गई।  

विज्ञापन

70 से अधिक आयु के हैं सभी लोग 

कंपनी के संस्थापक निदेशक, निदेशक और अन्य परिवारों के सदस्य 70 से अधिक आयु वर्ग के हैं। संस्थापक निदेशक और उनकी पत्नी में कोरोना के शुरूआती लक्षण मिले हैं। दोनों निजी अस्पताल में बुखार के बाद उपचार करवाने पहुंचे थे।

जिस महिला की मौत हुई है, वह काफी दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। घर में ही उपचार करवा रही थीं। हालत खराब होने पर निजी अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी सदस्यों की निगरानी शुरू कर दी है। इनके सैंपल लेकर सदस्यों को क्वारंटीन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed