फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: ITI trainees made a car from a damaged bike, know the whole story

हिमाचल: आईटीआई प्रशिक्षुओं ने खराब बाइक से बना दी कार, जानिए पूरा मामला

Fri, 04 Jul 2025 11:24 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jul 2025 11:24 AM IST
सार

चंबा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गरनोटा के मेकेनिक मोटर व्हीकल और मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के विद्यार्थियों ने बेकार हो चुकी बाइक से अनोखी कार बनाई है।

विज्ञापन
Himachal: ITI trainees made a car from a damaged bike, know the whole story
आईटीआई प्रशिक्षुओं ने खराब बाइक से बना दी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गरनोटा के मेकेनिक मोटर व्हीकल और मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के विद्यार्थियों ने बेकार हो चुकी बाइक से अनोखी कार बनाई है। इस नवाचार की खास बात यह है कि इसमें प्रयुक्त इंजन और कलपुर्जे पूरी तरह एक कबाड़ बाइक से लिए गए हैं, जबकि इसकी चेसिस छात्रों ने स्वयं डिजाइन और निर्मित की है। करीब डेढ़ माह की मेहनत से इस परियोजना को पूरा किया गया।

विज्ञापन


इसमें मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड के छात्र शुभम और आदित्य शर्मा ने टीम के साथ कार का निर्माण किया है। इस उपलब्धि में संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा, समूह अनुदेशक और अन्य प्रशिक्षकों का भी मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें सीमित संसाधनों के बावजूद किसी संस्थान स्तर पर छात्रों ने एक कार्यशील चौपहिया वाहन का निर्माण किया है। उन्होंने इस अभिनव उपलब्धि के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और पूरे स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed