फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal INTUC expanded state executive body

हिमाचल इंटक प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, इनको मिली जिम्मेदारी

Wed, 03 Oct 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal INTUC expanded state executive body

हिमाचल इंटक ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया है। प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित सहित महिमन चंद्र वरिष्ठ महामंत्री, एडवोकेट भगत सिंह वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओपी धीमान, राजीव राणा, एडवोकेट प्रेम सिंह राणा और गोकुल चंद उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


रामलाल कुल्लवी, सुरेंद्र शौंडा, जितेंद्र बरागटा, शिव वर्मा, मेहताब सिंह और रमेश शर्मा महासचिव, अब्दुल मजीद और राजीव सिंह रूपल संगठन सचिव, ओम शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी और इंटक आईटी सेल के अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन


विक्रम ठाकुर कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार, सतपाल शर्मा, राजेश कुमार परमार और श्याम महंत सचिव व खेमराज संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा ठाकुर, युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष राहुल तनवर, आल हिमाचल हाइडल प्रोजेक्ट वर्कर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शौंडा, प्रदेश बीओसीडब्ल्यू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटक जिलाध्यक्षों के नामों की भी नियुक्ति

Himachal INTUC expanded state executive body

खेतिहर किसान मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र बरागटा, एचआरटीसी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष जगरूप सिंह, आईपीएच-पीडब्ल्यूडी वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धीमान बनाए हैं।

प्रदेश अनआर्गेनाइजड सेक्टर वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रूपल, आल हिमाचल फैक्टरी वर्कर फेडरेशन अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश फॉरेस्ट कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के अध्यक्ष खेमराज,  एचपी आशा वर्कर फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष स्नेह लता बनाई हैं।

हाईकोर्ट शिमला के एडवोकेट राजेश कुमार परमार लीगल सैल इंटक के स्टेट कन्वीनर होंगे। जिला सोलन के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, ऊना अध्यक्ष ओपी धीमान, हमीरपुर के अध्यक्ष विवेक ठाकुर, कुल्लू के अध्यक्ष संजय शर्मा, लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष सुरेंद्र शौंडा, जिला शिमला अध्यक्ष संजीव कुमार होंगे।

कांगड़ा के अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, किन्नौर अध्यक्ष भरत सिंह नेगी, बिलासपुर अध्यक्ष जयकिशन शर्मा बनाए हैं। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित और वरिष्ठ महासचिव महिमन चंद्र ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जिला अध्यक्षों को जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं। मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने बताया कि इंटक 6 माह में मेंबरशिप ड्राइव को पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed