फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Indian women Kabaddi team will play the World Cup under the captaincy of Ritu Negi.

हिमाचल: रितु नेगी की कप्तानी में विश्वकप खेलेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम, हिमाचल से पांच खिलाड़ी शामिल

Tue, 11 Nov 2025 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Nov 2025 11:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal: Indian women Kabaddi team will play the World Cup under the captaincy of Ritu Negi.
हिमाचल की पांच खिलाड़ी भारतीय महिला कबड्डी टीम में। - फोटो : संवाद

विस्तार

बांग्लादेश के ढाका में 15 नवंबर से होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम मैदान में उतरेगी। हिमाचल प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। टीम की की कप्तान रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर और भावना को टीम में शामिल किया है। यह सभी खिलाड़ी 14 नवंबर को बांग्लादेश रवाना होगी। कबड्डी विश्व कप के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम के चयन के लिए फाइनल कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के पुष्पा, ज्योति,रितु नेगी भावना, चंबा, रितु नेगी, साक्षी शर्मा और निधि को बुलाया गया।

विज्ञापन

करीब 15 दिन के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का देखते हुए भारतीय महिला कबड्डी टीम की घोषणा की गई। इसमें तीन खिलाड़ी पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर और भावना भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला में अभ्यास करती हैं। जबकि रितु नेगी और साक्षी धर्मशाला प्रदेश के लिए खेलती हैं। रितु नेगी को कप्तान जबकि पुष्पा राणा उपकप्तान होंगी। पूर्व में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अब फिर से बेटियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद जगी है। भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक जेपी शानी ने कहा कि कहा कि बेटिया बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण जीतकर ही लौटेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका ठाकुर ने उत्तराखंड के हनोल में देवता महासू मंदिर में नवाया शीश
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद अपने घर रोहडू के पारसा गांव पहुंची रेणुका सिंह ठाकुर ने सोमवार को उत्तराखंड के हनोल स्थित देवता महासू मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ माता सुनीता और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने कुलदेवता गुडारू मंदिर में माथा टेका। मंदिरों से आशीर्वाद लेने के बाद रेणुका वापस पने घर पारसा पहुंचीं। मंगलवार को रेणुका के वापस लौटने का कार्यक्रम है। रेणुका से मिलने के लिए सुबह से ही लोग और रिश्तेदार घर पर आते रहे। रविवार को रेणका ठाकुर के गांव पारसा में देर रात तक नाटियों का दौर चलता रहा।

विज्ञापन

पहले गांव की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उसके बाद रेणुका की ओर से सभी लोगों के लिए दोपहर की धाम रखी गई थी। पारसा गांव में एक ओर ढोल नगाड़ों और दूसरी ओर डीजे पर लोग झूमते रहे। रात के समय भोजन के बाद सभी लोग अपने अपने घरों को रवाना हुए। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और एसडीएम रोहडू धर्मेश रमोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने बताया कि विश्व कप में जीत के बाद रेणुका ने देवी-देवताओं और गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को रेणुका का लौटने का कार्यक्रम है। यदि संभव हो सका तो इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed