फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India's First Voter Shyam Saran Negi Passed Away at Age 106 Just Before Himachal Assembly Polls

Himachal: भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन, दो दिन पहले ही किया था मतदान

Sat, 05 Nov 2022 06:11 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कल्पा (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कल्पा (किन्नौर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Nov 2022 06:11 PM IST
सार

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते से फोन पर बात कर पूरे परिवार के प्रति सांत्वना जताई।

विज्ञापन
India's First Voter Shyam Saran Negi Passed Away at Age 106 Just Before Himachal Assembly Polls
देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के प्रथम मतदाता और चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर 105 वर्षीय किन्नौर के कल्पा निवासी श्याम सरण नेगी हमारे बीच नहीं रहे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी। शुक्रवार देर रात करीब 3:00 बजे अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। विधानसभा चुनाव के बीच तबीयत खराब होने के चलते दो दिन पूर्व (2 नवंबर) ही उन्होंने बैलेट पेपर से घर से ही अपने जीवन का 34वीं बार वोट डाला था। उस दौरान भी उन्होंने प्रदेश के हर मतदाता से अपने मत का प्रयोग अवश्य करने की अपील की थी। 

विज्ञापन


शनिवार को उपायुक्त किन्नौर की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। सुबह 10:46 बजे उनके पार्थिव शरीर को होमगार्ड बैंड की धुनों के बीच ओम मने पदमे हूं गीत गाकर वाहन तक पहुंचाया। वहां उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर कल्पा गांव से 16 किलोमीटर दूर शोंगटोंग स्थित सतलुज नदी किनारे श्मशान घाट तक दोपहर 12 बजे पहुंचाया।  यहां किन्नौर पुलिस ने हवा में गोलियां चलाकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


उनके तीनों बेटों ने 12:30 बजे पिता के शव को मुखाग्नि दी। उनके निधन की सूचना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। नेगी के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते से फोन पर बात कर पूरे परिवार के प्रति सांत्वना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम मतदाता के निधन की सूचना के बाद लोग शनिवार सुबह ही उनके घर पर जुटना शुरू हो गए थे। सुबह 10:30 बजे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंतिम विदाई से पहले नेगी की पार्थिव देह को किन्नौरी परंपरा के अनुसार खतक से सम्मानित किया गया। बता दें कि श्याम सरण नेगी सबसे छोटे बेटे चंद्र प्रकाश के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed