{"_id":"5f391d0b0aeffc4bdd7e9fbd","slug":"himachal-himachal-coronavirus-infected-woman-gave-birth-to-healthy-baby-report-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म, रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म, रिपोर्ट निगेटिव
Sun, 16 Aug 2020 08:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू से रेफर कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को सफल प्रसव करवाया गया है। इस पेचीदे मामले में टीम ने समय रहते सूझबूझ से सिजेरियन प्रसव किया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। शिशु की पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी बार कोरोना सैंपल 17 अगस्त को लिया जाएगा। यदि ये सैंपल भी निगेटिव आता है तो शिशु को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के प्रसव का यह पहला मामला है। महिला को कुल्लू से 14 अगस्त को रेफर किया था। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीवानंद चौहान ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु नामग्याल, डॉ. सुशील, डॉ. चारुल राय, स्टाफ नर्स भारती, ओटीए सोनिका ने सफल प्रसव करवाया। महिला ने 3.4 किलोग्राम शिशु को जन्म दिया। जिसे बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन