फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High expressed displeasure over the slow CBI investigation into the scholarship scam

Himachal High Court: सीबीआई शपथ पत्र दायर कर बताए, जांच पूरी करने में कितना लगेगा समय

Wed, 13 Jul 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

कोर्ट ने सीबीआई को जांच में तेजी लाकर इसे पूरा करने और सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश जारी किए थे। सीबीआई ने इस मामले में बुधवार को आठवीं स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की।

विज्ञापन
Himachal High expressed displeasure over the slow CBI investigation into the  scholarship scam
हिमाचल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की धीमी सीबीआई जांच पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने आदेश दिए कि सीबीआई शपथ पत्र दायर कर बताए कि जांच पूरी करने में कितना समय लगेगा। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने अप्रैल में मामले की धीमी जांच पर नाराजगी जताई थी।  कोर्ट ने सीबीआई को जांच में तेजी लाकर इसे पूरा करने और सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश जारी किए थे। सीबीआई ने इस मामले में बुधवार को आठवीं स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की। मुख्य न्यायाधीश एए सईद और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने याची श्याम लाल की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि तीन साल से चल रही जांच अभी तक भी पूरी नही हुई।

विज्ञापन


कोर्ट ने सीबीआई को जांच पूरी करने में लगने वाले समय की जानकारी देने के आदेश दिए। मामले पर अगली सुनवाई 19 सितंबर को निर्धारित की गई है। वहीं, सीबीआई ने पेश की गई रिपोर्ट में बताया कि अब तक की जांच में घोटाले में 1176 संस्थानों की संलिप्तता का पता चला है। 266 निजी संस्थानों में से 28 संस्थानों को छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त पाया गया है। सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि 28 में से 15 संस्थानों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और बाकी 13 संस्थानों के खिलाफ  जांच जारी है। सात आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed