फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court summons SP Kullu Poland citizen Bruno Missing case

पोलैंड के नागरिक ब्रूनो के गुम होने पर हाईकोर्ट ने तलब किए कुल्लू के एसपी

Thu, 25 Oct 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Oct 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal High Court summons SP Kullu Poland citizen Bruno Missing case

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पोलैंड के नागरिक ब्रूनो के अगस्त 2015 में मनाली से गुम हो जाने के मामले मे पुलिस की ओर से उपयुक्त कार्रवाई न करने पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू को हाईकोर्ट में तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू की ओर से इस मामले में समय-समय पर दायर हलफनामों के अवलोकन के बाद यह आदेश पारित किए हैं। इस मामले के अनुसार पोलैंड के नागरिक ब्रूनो सात अगस्त 2015 को मनाली पहुंचा था और 10 अगस्त 2015 को जरी से कसोल के लिए निकला था।

विज्ञापन


उसके बाद वह रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। 20 अगस्त 2015 को पोलिश एंबेसी ने मनाली पुलिस के समक्ष ब्रूनो की रहस्यमयी स्थिति में गुम होने संबंधित रिपोर्ट रिपोर्ट दायर की थी। हाईकोर्ट में दायर याचिका के अनुसार याचिकाकर्ता ब्रूनो के पिता ने पुलिस की ओर से इस मामले को गंभीरता से न लेने के आरोप लगाए हैं और कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को ढूंढने में सहायता की जाए। मामले पर सुनवाई 15 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed