Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal High Court stays the release of revised seniority list and demotes teachers

Himachal: शिक्षकों को डिमोट करने, संशोधित वरिष्ठता सूची पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Oct 2025 09:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Oct 2025 09:22 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने शिक्षकों को डिमोट करने और टीजीटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची में संशोधन करने के सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
himachal High Court stays the release of revised seniority list and demotes teachers
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षकों को डिमोट करने और टीजीटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची में संशोधन करने के सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अपीलकर्ता का कहना था कि पीड़ित शिक्षकों को पक्षकार बनाए बिना ही एकल जज ने फैसला सुनाया। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज की खंडपीठ ने अपीलकर्ता अनिल कुमार की याचिका पर एकल बेंच के फैसले पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक पीठ ने दिया था यह फैसला
एकल पीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह टीजीटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची में आवश्यक संशोधन करे। संशोधित वरिष्ठता सूची नियमों के अनुसार और योग्यता आधार पर आठ सप्ताह के भीतर तैयार की जाए। एकल जज के फैसले का असर उन शिक्षकों पर पड़ा, जिनकी नियुक्ति याचिकाकर्ताओं से पहले हुई थी। एकल जज के आदेश पर शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले टीजीटी से प्रवक्ता कैडर में पदोन्नत हुए 592 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था कि क्यों न उनकी पदोन्नति वापस ले ली जाए। विभाग ने सात दिन में जवाब मांगा है। निर्धारित समय के भीतर जवाब दायर न करने पर एकतरफा कार्रवाई की बात कही गई। अब हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश के बाद शिक्षकों को फिलहाल राहत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा टीचरों का मामला : सरकार को 3 हफ्ते में जवाब दायर करने का आदेश
 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को पैरा टीचर की पदोन्नति और वरिष्ठता को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने आदेश दिया कि प्रतिवादियों की ओर से लिया गया कोई भी कदम, जिसमें पदोन्नति और वरिष्ठता का निर्धारण शामिल है, वह वर्तमान याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगा। खंडपीठ ने राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने प्रतिवादियों को अंतरिम आवेदन पर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले को अगली सुनवाई के लिए 1 दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed