{"_id":"5a3355614f1c1b6e468ba7ee","slug":"himachal-high-court-notice-to-congress-mla-anirudh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मामले में कांग्रेस विधायक अनिरुद्घ सिंह हाईकोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मामले में कांग्रेस विधायक अनिरुद्घ सिंह हाईकोर्ट में तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अनिरुद्घ सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशोबरा के सायर मेले में मेला कमेटी द्वारा कराई गई झोंटो की लड़ाई में अब कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिरुद्घ सिंह भी घिरते जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर को सुनवाई के समय विधायक को खुद मौजूद रहने के आदेश जारी किए हैं। सिंह के अलावा पांच अन्य को भी मामले में प्रतिवादी बनाते हुए सुनवाई के दिन हाजिर होने को कहा है।
विज्ञापन
कसुम्पटी निवासी सुनील मोहन जेटली द्वारा हाइकोर्ट के नाम लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ यह आदेश पारित किए। दरअसल, 16 सितंबर को मशोबरा से करीब दो किमी दूर तलाई स्थित माता भद्रकाली के प्रांगण में झोटे लड़वाए गए थे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पशु क्रूरता को रोकने को जारी आदेशों के बाद इस मेले में तीन साल से झोटों की लड़ाई बंद थी। प्रार्थी ने एमएलए अनिरुद्ध सिंह को ऐसे गैरकानूनी कार्यक्रम में भाग लेने, सायर मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को झोटों की लड़ाई का आयोजन
करवाने, भगाली के बलदेव, घनाहट्टी के अमर सिंह, दहली से परस राम, शालाघाट से मस्त राम, निन से देवी राम व अन्य लोग जो मेले में अपने अपने झोटे लाये थे तथा वहां पर मौजूद सभी पुलिसवालों व सरकारी अधिकारियों जो मौके पर मूक दर्शक बने हुए थे उनके खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।
प्रार्थी ने सबूत के तौर पर समाचार पत्रों में छपी खबरों की कटिंग तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की प्रति भी कोर्ट के ध्यानार्थ अपने पत्र के साथ लगाई है। इस मामले में भद्र काली माता मंदिर कमेटी के प्रधान बालक राम वर्मा, सचिव मोहन सिंह, उपाध्यक्ष जे एस कंवर,
सदस्य बाल कृष्ण, बिहारी लाल, हीम पाल, मेहर सिंह, सपा तुंगा नेगी, चंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, भगत राम, पुजारी पूर्ण शर्मा व कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण को प्रतिवादी बनाया है। जिलाधीश शिमला को इनकी उपस्थिति कोर्ट की समझ सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा है। जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक शिमला को 20 दिसंबर को कोर्ट में व्यक्तिगत रुप से पेश होने को भी कहा गया है।