{"_id":"626ff69fc8db0f5bc347d6d5","slug":"himachal-high-court-notice-to-chief-secretary-on-fire-reaching-balika-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हाईकोर्ट: बालिका आश्रम तक पहुंची आग पर मुख्य सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हाईकोर्ट: बालिका आश्रम तक पहुंची आग पर मुख्य सचिव को नोटिस
Mon, 02 May 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 08:51 PM IST
सार
शिमला के टुटीकंडी बालिका आश्रम को आग से हुए नुकसान और बालिकाओं की सुरक्षा के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। मामले की आगामी सुनवाई 23 मई को होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के टुटीकंडी बालिका आश्रम को आग से हुए नुकसान और बालिकाओं की सुरक्षा के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने अमर उजाला की खबर पर प्रधान सचिव वन, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त शिमला और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। मामले की आगामी सुनवाई 23 मई को होगी। उल्लेखनीय है कि राजधानी के जंगलों में बेकाबू हुई आग बीते रविवार दोपहर टुटीकंडी बालिका आश्रम तक पहुंच गई थी। आश्रम के चारों ओर आग की लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन
आश्रम के भीतर के कमरे और हॉल में धुआं भर गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके की ओर रवाना हुईं, लेकिन बड़ी गाड़ी आश्रम की तंग सड़क के कारण वहां तक नहीं पहुंच सकी। करीब पौने घंटे बाद भी जब दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचीं तो आश्रम की बालिकाएं पानी की बाल्टियां भरकर गेट के पास लगी आग बुझाने लगीं। करीब एक घंटे बाद दमकल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आश्रम से 20 छोटे बच्चों को एंबुलेंस और गाड़ियों में यूएस क्लब स्थित शिशु गृह में शिफ्ट किया गया जबकि बसों से 73 बालिकाओं को मशोबरा आश्रम ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन