फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court extends interim bail of Harikesh Meena, FSL report awaited

Himachal: हिमाचल हाईकोर्ट ने हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत बढ़ाई, एफएसएल की रिपोर्ट आना बाकी

Thu, 15 May 2025 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 May 2025 06:03 PM IST
सार

गौरतलब है कि इस मामले में 10 मार्च से लापता एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी का 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोविंद सागर झील में शव मिला था। 

विज्ञापन
Himachal High Court extends interim bail of Harikesh Meena, FSL report awaited
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत 29 मई तक बढ़ा दी है। गुरुवार को अदालत में सुनवाई के दौरान विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी व परिवारजन भी मौजूद रहे। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से गठित एसआईटी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके लिए सरकार को कुछ समय चाहिए। इस पर न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की अदालत ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर दिया।

विज्ञापन

अदालत ने अगली सुनवाई को एसआईटी की ओर जो कार्रवाई की जा रही है, उस पर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा है। वहीं विमल नेगी के परिजनों की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि कि जो रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है, उसे अदालत में पेश करें। याचिकाकर्ता हरिकेश मीणा भी अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश हुए। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है। गौरतलब है कि इस मामले में 10 मार्च से लापता एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी का 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोविंद सागर झील में शव मिला था। विमल नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा था और पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा, पूर्व निदेशक देशराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। विमल की पत्नी का आरोप है कि उच्च अधिकारियों ने उनके पति को प्रताड़ित किया। इसके बाद नेगी की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए न्यू शिमला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें पूर्व निदेशक देसराज व एमडी हरिकेश मीणा पर गंभीर आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed