फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Hi-tech cameras will catch tax evading vehicles at the barriers

हिमाचल: टैक्स चोरी करने वाले वाहनों को बैरियरों पर पकड़ेंगे हाईटेक कैमरे

Mon, 12 Feb 2024 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

सरकार प्रदेश के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्य से लगते 6 बैरियरों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रही है। 

विज्ञापन
Himachal: Hi-tech cameras will catch tax evading vehicles at the barriers
हाईटेक कैमरों से पकड़ी जाएगी वाहन टैक्स चोरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

टैक्स चोरी कर प्रदेश में दाखिल होने वाले वाहन अब हाईटेक कैमरों की पकड़ से नहीं बच पाएंगे। सरकार प्रदेश के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्य से लगते 6 बैरियरों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रही है।  बाहरी राज्यों के वाहनों के बैरियर पर पहुंचते ही कैमरे नंबर प्लेट की रीडिंग कर लेंगे और अगर वाहन ने टैक्स नहीं चुकाया है तो इसका अलर्ट सीधे परिवहन विभाग को मिल जाएगा। विभाग की टीम तुरंत वाहन को पकड़ कर टैक्स की वसूली करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए 31 मार्च तक सभी अंतरराज्यीय बैरियर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी इन कैमरों की मदद से कार्रवाई की जाएगी।    नियमों का उल्लंघन करने वालों का ऑनलाइन चालान भी इन कैमरों की मदद से होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यवसायिक वाहनों को पकड़ने में इन कैमरों से मदद मिलेगी। बड़ी संख्या में टूरिस्ट बसें और टैक्सियां बिना टैक्स चुकाए प्रदेश में प्रवेश करती हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण हर वाहन का निरीक्षण करना संभव नहीं है। हाईटेक कैमरे इस काम को आसान कर देंगे। बैरियर पर कैमरे स्थापित किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed