फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Heli taxi will start for Kullu, Mandi and Rekongpeo after Diwali

हिमाचल: दिवाली के बाद कुल्लू, मंडी और रिकांगपिओ के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी

Fri, 11 Oct 2024 10:14 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 10:14 AM IST
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू और चंडीगढ़-मंडी के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
Himachal: Heli taxi will start for Kullu, Mandi and Rekongpeo after Diwali
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में दिवाली के बाद उड़ान योजना के तहत तीन हेली सेवाएं शुरू होंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू और चंडीगढ़-मंडी के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी है। राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से पहली बार उड़ानें शुरू होंगी। रिकांगपिओ में आईटीबीपी हेलीपेड, कुल्लू एयरपोर्ट और मंडी हेलीपोर्ट से हेली सेवाएं संचालित होंगी। सरकार ने रिकांगपिओ में आईटीबीपी से हेलीपेड के इस्तेमाल की अनुमति ले ली है।

विज्ञापन

संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ और कुल्लू के लिए उड़ानें होंगी। शिमला के संजौली हेलीपोर्ट का जून में डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम ने निरीक्षण किया था और हेलीपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया था। हेल्थ इमरजेंसी के दौरान संजौली हेलीपोर्ट से रोगियों को पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स के लिए एयरलिफ्ट करना भी प्रस्तावित है। हेली टैक्सी सेवाएं शुरू होने से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अनुसार सेवाओं से हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों को आपस में जोड़ने में सहायता मिलेगी। राजधानी को रिकांगपिओ से जोड़ने वाला हाईवे अकसर निगुलसरी के पास भूस्खलन से बंद रहता है। हेली टैक्सी से लोगों को लाभ मिलेगा।
 

विज्ञापन

दिवाली के बाद शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू और चंडीगढ़-मंडी के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ और कुल्लू के लिए उड़ानें होंगी। सभी जरूरी औपचारिकताएं इसी महीने पूरी कर ली जाएंगी। - रोहित माथुर, सीईओ, हेरिटेज एविएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed