फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Health director arrested in transaction of lakhs case

स्वास्थ्य निदेशक गिरफ्तार, घर और दफ्तर में दबिश, रिकॉर्ड किया सीज

Fri, 22 May 2020 12:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Health director arrested in transaction of lakhs case
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल स्वास्थ्य निदेशालय में एक अधिकारी के फोन पर पांच लाख रुपये की घूस के लेन-देन की बातचीत के वायरल ऑडियो मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी जांच विशेष जांच इकाई (एसआईयू) को दे दी गई, जिसने पूछताछ में जांच में सहयोग न करने पर बुधवार देर रात स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश करने से पहले निदेशक को मेडिकल चेकअप के लिए आईजीएमसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत ठीक न होने पर भर्ती कर लिया। हालांकि बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि गुप्ता को हेडक्वार्टर शिमला फिक्स किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मामले में राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में सरकार जांच कराने को लेकर असमंजस में थी, लेकिन ऑडियो वायरल होने से सरकार की मुश्किलें और बढ़ गईं, जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश जारी कर दिए। पूछताछ में निदेशक ने यह मान लिया है कि वायरल ऑडियो में उसकी आवाज है, लेकिन पैसों के लेन-देन में उसे कोई जानकारी नहीं है। मामला दर्ज होने के बाद एसपी एसआईयू शालिनी अग्निहोत्री की निगरानी में एक टीम ने गुप्ता के घर और कार्यालय में दबिश देकर दस्तावेजों को भी कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

पिछले दो महीने में हुई हर खरीद पर निगाह

बता दें कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के लाखों के लेन-देन का एक ऑडियो वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जांच विजिलेंस को सौंप दी। कोरोना के चलते स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की खरीदारी हो रही है। अब मामले में टीम उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिससे गुप्ता की बात हो रही थी और जिससे पैसे लेने की बात हुई बताई जा रही है।

विजिलेंस की नजर पिछले दो महीने की हर खरीद पर है। इसमें एक ऑडिट टीम की मदद ली जा सकती है, ताकि वित्तीय गड़बड़ी का सटीक पता लगे। साथ ही निदेशक की आवाज के सैंपल लेने के लिए भी ब्यूरो ने कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुप्ता सस्पेंड, डॉ. कटोच को स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार 

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह संयुक्त निदेशक हेल्थ डॉ. भारत भूषण कटोच को स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

आरोपी ने 31 मई को रिटायर होना था। उधर, सरकार ने विजिलेंस जांच के बाद अब विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना के चलते इन दिनों जो भी खरीद फरोख्त की गई है, सरकार ने उसके दस्तावेज मांगे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed