फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal health department initiative pregnant women take advice from doctors on phone from home

स्वास्थ्य विभाग: अब घर से फोन कर डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगी गर्भवती महिलाएं

Sun, 27 Nov 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 06:36 PM IST
सार

महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए अस्पताल में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद महिलाओं के फोन पर संदेश आने शुरू हो जाएंगे कि कौन सी दवा कब लेनी है।

विज्ञापन
himachal health department initiative pregnant women take advice from doctors on phone from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग बड़ी सुविधा देने जा रहा है। ये महिलाएं अब घर से फोन कर डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगी। दवा कब लेनी है, इंजेक्शन कब लगना है, इसकी जानकारी भी महिला के मोबाइल फोन पर मेसेज से दी जाएगी। डिलीवरी होने का समय पूरा होगा तो अस्पताल आने के लिए कहा जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए गाड़ी भी भेजेगा। डिलीवरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ही महिला और नवजात को गाड़ी से घर छोड़ेगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने योजना तैयार कर ली है। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की 8 दिसंबर को मतगणना के बाद आचार संहिता खत्म होते ही इसे सिरे चढ़ाया जाएगा। महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए अस्पताल में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद महिलाओं के फोन पर संदेश आने शुरू हो जाएंगे कि कौन सी दवा कब लेनी है।
विज्ञापन


पेट में बच्चा हिल-डुल रहा है या नहीं, इसके लिए डॉक्टर फोन कर गर्भवती महिलाओं से पूछते रहेंगे। ज्यादा परेशानी होने पर महिलाएं खुद भी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बात कर सकेंगी। अस्पतालों से गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्र कर इस योजना के साथ आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ल के गायनी और पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉक्टर भी इससे जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे हिमाचल की महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रदेश में तपेदिक मरीजों के लिए भी दवा लेने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजे जाते हैं। - सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed