फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Hamirpur News: congress mla rajinder rana statement on state government

Rajinder Rana: कांग्रेस विधायक राणा बोले- सरकार काम नहीं करेगी तो विस में उठाऊंगा जनता की आवाज

Sat, 12 Aug 2023 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने वाले आरोपी आज सलाखों के पीछे हैं। बेरोजगारों के हित में कर्मचारी चयन आयोग को बहाल करना चाहिए।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur News: congress mla rajinder rana statement on state government
सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट उन्होंने तजुर्बे के आधार पर डाली है। मीडिया और समाज उसका विश्लेषण कैसे करता है, यह उन पर निर्भर करता है। लेकिन मैं फिर दोहरा रहा हूं कि विवादों और बुराई से बचना चाहिए। राणा ने कहा कि अगर सरकार काम नहीं करेगी तो वह जनता की आवाज विधानसभा में उठाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को गांव सराहकड़ में आयोजित एक संस्था के कार्यक्रम में राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इतिहास के पन्नों से कुछ सीखना चाहिए। विवादों में रहने वाला व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है। महाभारत क्यों हुआ, यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। जब पांडवों ने कहा कि हमें पांच गांव चाहिए तो दुर्याधन ने कहा कि हम सुई की नोक के बराबर भी जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन


परिणाम में लाखों लोगों का नरसंहार और तबाही हुई। समाज को इससे सीखना चाहिए। राणा ने कहा कि पूरी दुनिया सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टें डालती है, उसी तरह हमने भी डाली है। किसी के प्रति उनकी कोई दुर्भावना नहीं और किसी के ऊपर उन्होंने टिप्पणी नहीं की है। विधायक ने कहा कि मैं सरकार का हिस्सा हूं और सरकार बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आदमी कर्म से बड़ा बनता है। हमने मंत्री पद की कोई इच्छा नहीं रखी। यह भी सही है कि सब लोग मंत्री नहीं बनते। किसको क्या जिम्मेदारी देनी है, यह हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री बैठक में चर्चा के दौरान तय करते हैं। राणा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है।


कर्मचारी चयन आयोग को किया जाए बहाल
राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने वाले आरोपी आज सलाखों के पीछे हैं। बेरोजगारों के हित में कर्मचारी चयन आयोग को बहाल करना चाहिए। आज लाखों युवाओं और अभिभावकों की नजरें सरकार पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed