फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Hamirpur Mutiny against BJP EX MLA Baldev Sharma

15 साल कुर्सी पर रहे इस BJP विधायक के खिलाफ बगावत, 'टिकट दिया तो चटाएंगे धूल'

Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Himachal Hamirpur Mutiny against BJP EX MLA Baldev Sharma

15 साल कुर्सी पर रहे इस भाजपा विधायक के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र में भारी बगावत शुरू हो गई है। जनता ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। हिमाचल के हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 15 वर्ष तक भाजपा से विधायक रहे पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ विधानसभा हलके में भारी बगावत शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाले भाजपा की रथ यात्रा में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का सलौनी में सरेआम विरोध होने के बाद अब बिझड़ी में एक बड़े समूह द्वारा बलदेव शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। इसी प्रकरण में वीरवार को बिझड़ी ताल स्टेडियम में बीजेपी के एक दर्जन नेताओं ने बैठक कर आगामी विस चुनावों को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


बैठक के बाद यहां आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्र के पूर्व भाजपा पदाधिकारियों व कई सरकारी विभागों में उच्च पदों पर रह चुके अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा सचिव अजय शर्मा, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता महिंद्र शर्मा, संदीप अग्निहोत्री, अश्वनी शर्मा, रत्न चंद शर्मा, रामदास शर्मा, रिटायर्ड तहसीलदार व उपप्रधान समताना केएस ठाकुर, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर कुलदीप सिंह व कैप्टन सतपाल शर्मा सहित कई लोगों ने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को टिकट देने का विरोध किया।

कहा- बलदेव को टिकट मिला तो चटाएंगे धूल

Himachal Hamirpur Mutiny against BJP EX MLA Baldev Sharma
पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा - फोटो : File Photo

सभी ने एक स्वर में कहा कि इस बार बीजेपी हाईकमान को बड़सर विधानसभा में स्थानीय निवासी एवं शिक्षित व्यक्ति को ही टिकट देना होगा। भले ही वह बड़सर के किसी भी कोने का रहने वाला क्यों न हो। परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्र बड़सर से बाहर हुए बलदेव शर्मा को किसी भी कीमत स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पूर्व पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सीधा सीधा आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के 15 साल के कार्यकाल में केवल दहशत का माहौल क्षेत्र में रहा है। पूर्व विधायक ने केवल अपना ही विकास किया है। महिला मंडलों के भवनों व कुछ अन्य छोटे कार्यों के अलावा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया।

सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से यदि अब की बार पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को टिकट दिया गया तो उसे धूल चटा कर ही दम लेंगे। भले ही इस के लिए हदों को क्यो न लांघना पड़ जाए।

उधर, इस बारे में पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी पदाधिकारी ने अनुशासनहीनता की है, तो हाईकमान खुद कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed