फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Hamirpur first in the state in PARAKH Rashtriya Sarvekshan 2024, Himachal included in top-5 states

PARAKH Sarvy: राष्ट्रीय परख सर्वे 2024 में हमीरपुर प्रदेशभर में प्रथम, देश में हिमाचल टॉप-5 राज्यों में शामिल

Thu, 10 Jul 2025 10:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Jul 2025 10:59 AM IST
सार

भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय परख सर्वे 2024 में हमीरपुर जिला ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Himachal: Hamirpur first in the state in PARAKH Rashtriya Sarvekshan  2024, Himachal included in top-5 states
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हमीरपुर ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय परख सर्वे 2024 में हमीरपुर जिला ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश इस बार 21वें स्थान से छलांग लगाकर टॉप-5 राज्यों में शामिल हो गया है। परख सर्वे के तहत हमीरपुर जिले के 106 स्कूलों से तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 2,230 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वे के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 106 फील्ड इन्वेस्टिगेटर (जेबीटी प्रशिक्षु शिक्षक) नियुक्त किए गए, जिन्होंने स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रशिक्षित किया।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने फाइनल परीक्षा से पहले तीन बार मौखिक टेस्ट आयोजित किए, जिनकी निगरानी जिला स्तर पर की गई। इन टेस्टों में पाई गई खामियों को दूर कर 4 दिसंबर 2024 को फाइनल सर्वे आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों की परीक्षा देकर हमीरपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। सर्वे के परिणाम 25 जून को जारी किए गए। जिला परियोजना अधिकारी परमजीत डोगरा ने बताया कि हमीरपुर का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed