फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal hamirpur bus accident 16 injured

हमीरपुर: तकनीकी खराबी से निजी बस पलटी, 16 घायल

Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रंगस (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रंगस (हमीरपुर) Updated Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
himachal hamirpur bus accident 16 injured

हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत जीहण से हमीरपुर जा रही निजी बस पन्याला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती किया है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय हमीरपुर से महज 300 मीटर की दूरी पर क्षेत्रीय अस्पताल है। यहां पर बस हादसे के घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। हालांकि सरकारी और प्रशासन के दावों की पोल तब खुली जब मिनी सचिवालय में बैठे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से लेकर कोई भी अधिकारी घायलों का कुशलक्षेम पूछने तक अस्पताल नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


वहीं दर्द से कराहते घायलों के चिल्लाने की आवाज से पूरा अस्पताल गूंज उठा। शुक्रवार सुबह करीब पौने 10 बजे जीहण से हमीरपुर वाया बल्डूहक जा रही निजी बस जैसे ही पन्याला पहुंची तो अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस की स्पीड कम होने से बस सड़क से नीचे नहीं लुढ़की वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के दौरान बस में करीब 20 यात्री सवार थे। इनमें से 16 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को निजी वाहनों से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया।

यहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच यात्रियों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये अधिकारी बैठते हैं मिनी सचिवालय में
जिलाधीश, अतिरिक्त उपायुक्त, सह आयुक्त, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो डीएसपी, अतिरिक्त उपायुक्त विजिलेंस, जिला राजस्व अधिकारी, जिला कोषाधिकारी समेत एक दर्जन अधिकारी मिनी सचिवालय में बैठते हैं।

अस्पताल से कुछ दूरी पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालय भी हैं लेकिन किसी को क्षेत्रीय अस्पताल जाने का समय नहीं मिला। पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल को अस्पताल भेज कर बड़े अधिकारियों ने जिम्मेवारी से मुंह फेर लिया। 

हादसों से सबक नहीं ले रहे मंत्री-विधायक: अनिल
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रशासन पर सरकार की पकड़ ढीली होती जा रही है। हादसों से न तो अधिकारी और न ही सरकार के मंत्री और विधायक सबक ले रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के इस रवैये की कड़ी आलोचना की है।


घायलों की सूची
ध्यान सिंह निवासी लोहारा, कमला देवी पत्नी ध्यान सिंह निवासी लोहारा, पिंकी पत्नी रमेल चंद निवासी बल्डूहक, काको पत्नी अमर चंद निवासी पन्याला, सरोज देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी बल्डूहक, रोशनी देवी पत्नी मुंशी राम निवासी डुडालखर, रीना पुत्री देशराज निवासी पन्याला, नीलम पुत्री विवेक चंद निवासी बल्डूहक, नीलम पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी पट्टा, संतोष कुमारी पत्नी राजकुमार निवासी डुडालखर, आशा पत्नी पुरुषोत्तम चंद निवासी कोहला, विद्या देवी पत्नी किशोरी लाल निवासी बल्डूहक, सरोज कुमार पत्नी सुरेश कुमार निवासी बमनेड़, साहनो बीबी पत्नी चिरागदीन निवासी पन्याला, सुल्ताना बेगम पत्नी हुसनदीन निवासी पन्याला घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed