{"_id":"58ab08b74f1c1b0653b233fb","slug":"himachal-govt-yet-not-appointed-kabaddi-player-ajay-thakur-as-a-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने बयां किया दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने न तो परशुराम अवार्ड दिया, न ही हिमाचल पुलिस में डीएसपी रैंक। यह मलाल है भारत को कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अजय ठाकुर को। वह कहते हैं कि खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा की थी कि हिमाचल पुलिस में डीएसपी रैंक की नौकरी प्रदान की जाएगी, लेकिन अभी तक फाइल कैबिनेट से मंजूर नहीं हुई है।
विज्ञापन
जबकि, पंजाब व हरियाणा के खिलाड़ी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। अजय ठाकुर सोमवार को शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। उनके साथ हरियाणा की मशहूर बॉक्सर स्वीटी भूरा, वर्ल्ड कबड्डी के स्टार दीपक निवास हुड्डा, बलदेव व मनदीप भूरा भी थे। मां के दर्शनों के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए अजय ठाकुर ने अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके साथियों को नौकरी मिल चुकी है, लेकिन उन्हें अभी तक इंजतार करना पड़ रहा है। इससे वह काफी निराश हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में यदि कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करता है, तो उसे समय पर सुविधाएं नहीं मिलतीं। इससे खिलाड़ी निराश रहते हैं तथा उनके प्रदर्शन पर भी निश्चित रूप से इसका असर पड़ता है।
विज्ञापन
स्टार खिलाड़ियों के साथ श्रद्धालुओं ने ली सेल्फी
श्री नयना देवी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए पहुंचे हिमाचल व हरियाणा के स्टार खिलाड़ियों के साथ श्रद्धालुओं ने सेल्फी ली। वहीं, मंदिर न्यास की ओर से मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों मां की चुनरी देकर सम्मानित किया।
किसी की परवाह किए बगैर लक्ष्य की ओर बढ़ो: स्वीटी
हरियाणा की प्रसिद्ध बॉक्सर स्वीटी भूरा को हरियाणा सरकार ने बीते दिनों भीम अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद वह सीधे मां नयना देवी जी के दर्शनों के लिए पहुंचीं। उन्होंने लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी की भी परवाह किए बगैर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। जब आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लोगे, तो जो लोग आपकी आलोचना करते हैं, वही झुक कर सलाम करेंगे।