फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt wrote a letter to Rajasthan for investigation in fake degree case

फर्जी डिग्री मामले में हिमाचल सरकार ने राजस्थान को लिखा जांच के लिए पत्र

Thu, 20 May 2021 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 May 2021 10:48 AM IST
सार

बता दें, मामले की जांच कर रही सीआईडी और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच टीम अब तक की जांच के दौरान राणा के अलावा विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारियों और एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
himachal govt wrote a letter to Rajasthan for investigation in fake degree case
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की आंच अब राजस्थान स्थित माधव विश्वविद्यालय तक पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने सीआईडी की सिफारिश पर राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर माधव विश्वविद्यालय की जांच कराने के लिए कहा है। दलील दी है कि सीआईडी की जांच के दौरान मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राज कुमार राणा के माधव विश्वविद्यालय के भी फर्जी डिग्री मामले में शामिल होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


चूंकि माधव विश्वविद्यालय की स्थापना मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री के गोरखधंधे से ही की गई, ऐसे में उसकी जांच होना जरूरी है। बता दें, मामले की जांच कर रही सीआईडी और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच टीम अब तक की जांच के दौरान राणा के अलावा विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारियों और एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई एजेंटों की तलाश में अभी भी टीमें डटी हुई हैं। साथ ही राणा की 275 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी ईडी के जरिये जब्त कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed