फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will promote solar and chain fencing: Markanda

सोलर और चेन फेंसिंग का प्रचार करेगी सरकार: मारकंडा

Fri, 23 Aug 2019 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will  promote solar and chain fencing: Markanda

फसलों को बंदरों से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग बेहद कारगर साबित हुई है। हालांकि, प्रदेश के निचले इलाकों में आवारा पशुओं की परेशानी में यह कम कारगर है। इसलिए वहां सोलर और चेन फेंसिंग लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया के सवाल पर यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर ही अब चार फीट तक सामान्य फेंसिंग और उसके बाद ऊपर के दो फीट के लिए सोलन फेंसिंग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंभवनों का निर्माण पूरा होने से पहले उद्घाटन की परंपरा को खत्म करेंगे: सीएम
विज्ञापन


इसके प्रचार-प्रसार को और प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले विधायक राकेश पठानिया ने सोलन फेंसिंग का काम करने वाली कंपनियों के बीच में काम छोड़कर भागने पर चिंता जताई। मंत्री ने कहा कि ऐसी कंपनियों पर ब्लैकलिस्ट करने के साथ जुर्माना लगाने का प्रावधान है।उनसे किसानों के हिस्से की राशि वसूलने की प्रक्रिया भी अपनाई जाती है। इससे पहले मंत्री ने बताया कि लवली सोलन एनर्जी को फेंसिंग के दिए गए कार्यों में से 90 फीसदी अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंहिमाचल विधानसभा सत्र: इस मुद्दे पर सदन में जमकर हुआ हंगामा
उन्होंने यह भी कहा कि कई काम किसानों के पैसे न देने और काम न कराने की वजह से नहीं हो पाए हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के ज्यादा-प्रचार पर जोर दिया। मांग की कि सोलर और अन्य तरह की फेंसिंग में दी जाने वाली सब्सिडी को बराबर किया जाए। विधायक कर्नल इंद्र सिंह और लखविंद्र राणा ने भी योजना को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed