फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will pay Advance salary to Tribal Areas Employees

जयराम सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के फैसले को पलटा, कर्मचारियों को राहत

Sat, 28 Apr 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 28 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will pay Advance salary to Tribal Areas Employees

जनजातीय इलाकों में सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए एडवांस वेतन व्यवस्था दोबारा शुरू हो गई। जयराम सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के एक और फैसले को पलट दिया है। शुक्रवार को इस संदर्भ में वित्त विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले के बाद जनजातीय क्षेत्रों में तैनात हजारों कर्मचारी गदगद हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों के हित में ‘अमर उजाला’ ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। कर्मचारियों को अब पहले की ही तरह साल में दो बार एकमुश्त छह-छह महीने का एडवांस वेतन मिलता रहेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच अधिसूचना जारी कर दशकों से चली आ रही इस परंपरा को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के इस फैसले से दुर्गम इलाकों में तैनात कर्मचारी नाराज थे। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. मारकंडा ने कर्मचारियों को भरोसा दिया था कि सत्ता में आते ही पुरानी व्यवस्था बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारकंडा ने कैबिनेट में उठाया था मामला

Himachal govt will pay Advance salary to Tribal Areas Employees

एक महीना पहले डा. मारकंडा ने मामले को सीएम के समक्ष और कैबिनेट में उठाया था। जनजातीय क्षेत्रों में करीब 10 हजार सरकारी कर्मचारी तैनात हैं। वित्त विभाग के विशेष सचिव डीडी शर्मा ने जनजातीय क्षेत्रों में एडवांस वेतन व्यवस्था फिर से लागू करने की पुष्टि की है।

लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री डॉ. मारकंडा का आभार जताया है। महासंघ के अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को राहत मिली है।

उधर कृषि मंत्री मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए वचनबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed