फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will give one lakh to family of folk singer partap chand

देरी से याद आए प्रताप, परिवार को एक लाख रुपये देगी सरकार

Fri, 30 Nov 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 30 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will give one lakh to family of folk singer partap chand

गुमनामी में जीवन गुजारने के बाद प्रख्यात लोक गायक प्रताप चंद के निधन पर श्रद्धांजलि देना भूल गए प्रशासन को आखिरकार दिवंगत की याद आई है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में विशेष श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। सांसद शांता कुमार ने माना कि प्रदेश सरकार से लोक गायक को सम्मान देने में चूक हुई है, इसे सुधारा जाएगा। 

विज्ञापन


प्रताप चंद के परिवार को सरकार की ओर से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। शांता कुमार ने कहा कि सम्मान राशि को लेकर मुख्यमंत्री  से बात हो गई है। उन्होंने देहरा बचत भवन का नाम लोकगायक प्रताप चंद के नाम से रखने का एलान किया। इससे पूर्व सांसद शांता कुमार, जिला उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार समेत अन्य उपस्थिति ने प्रताप चंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रताप चंद शर्मा के लिखे एवं गाए गीतों की प्रस्तुति के साथ उन्हें याद किया। कलाकारों ने उनके गाए प्रसिद्ध गीत ‘जीणा कांगड़े दा’, ‘जे तू जांदा फौजा नौकरिया’ जैसे गीत गाए। इस मौके पर सुप्रसिद्ध गायक करनैल राणा ने श्री प्रताप चंद शर्मा के लिखे ‘कालुआ मजूरा डेरा तेरा दूर’ गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed