{"_id":"5d712e158ebc3e93ba1b0b78","slug":"himachal-govt-will-fight-in-court-for-pta-teachers-bhardwaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षकों के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी सरकार: भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षकों के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी सरकार: भारद्वाज
Thu, 05 Sep 2019 09:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल सरकार पीटीए, पैट, पैरा और विद्या उपासकों की लड़ाई स्वयं कोर्ट में लड़ेगी। इसको लेकर विधि विभाग से चर्चा जारी है। उन्होंने प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए एनटीटी की भर्ती करने की मुख्यमंत्री से मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम कर रही है। शिक्षा के नाम पर निजी स्कूलों ने जो दुकानें खोली हैं, उस पर लगाम कसने को भी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले डेढ़ वर्ष की अवधि में 6500 शिक्षकों को नियुक्ति दी है और 1500 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी बल दे रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और प्रख्यात शिक्षक थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के लिए उनका बड़ा योगदान रहा है। हिमाचल प्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी शिमला को देश के बड़े अध्ययन संस्थान उन्हीं की देन है, जहां अब देश के शिक्षाविद् और विद्वान शोध कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा क्षेत्र का अहम योगदान है, जिसके लिए शिक्षक की भूमिका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अनेक आयाम स्थापित किए हैं और केरल राज्य के बाद हिमाचल शिक्षा में देश भर में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अगर प्रवासी श्रमिकों को अलग कर दिया जाए तो राज्य की साक्षरता दर 96 प्रतिशत से अधिक हो जाती है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती प्रवेश दर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें और सुधार करने की आवश्यकता है।