Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will bring bill for implementation of 93 thousand crore investment

93 हजार करोड़ का निवेश जमीन पर उतारने को विधेयक लाएगी हिमाचल सरकार

Thu, 14 Nov 2019 10:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt will bring bill for implementation of 93 thousand crore investment
निवेश - फोटो : पेक्सेल्स

हिमाचल की जयराम सरकार 93 हजार करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारने के लिए विधानसभा में विधेयक लाएगी। यह विधेयक अगले महीने दिसंबर में धर्मशाला में होने वाले शीत सत्र में लाया जाएगा। उद्योगपतियों के सहयोग के लिए परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पीआईए) गठित होगी। धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के बाद सरकारी स्तर पर इसके नियम बनाने की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इस एजेंसी में उद्योग विभाग के कुछ अफसर और विभिन्न कंपनियों के युवाओं को शामिल किया जाएगा। एजेंसी को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लीड करेगा। यह कंपनी सीधे प्रदेश सरकार यानी मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय को रिपोर्ट करेगी। इस एजेंसी में युवाओं का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। इससे ये लोग उद्योगपतियों के काम निपटाने में सहयोग करेंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल में करोड़ों रुपये का निवेश करने वाली कंपनियों को परेशानी में नहीं डाला जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

हिम प्रगति पर हिमाचल के टॉप एमओयू 

- प्रोक्टर एंड गैबल - 159 करोड़ 
- मालसन डिसटिलेरिज- 120 करोड़
- दीतांशु आईएनसी -  120 करोड़ 
- थ्री एस टेक्नोलॉजिस - 150 करोड़
- सीएसए इन्फ्राटेक - 200 करोड़ 
- मोरपैन लैब्स 100 करोड़ 
- एसएस आर ग्रुप - 250 करोड़ 
- ऐश्वर्या लाइस साइंसेज - 100 करोड़ 
- गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट - 100 करोड़ 
- अन्नशा ह्यूमन केयर - 150 करोड़ 
- पंप काट डॉट कॉम - 200 करोड़ 
- डालमिया सीमेंट - 2500 करोड़ 
- प्रथमेश इंडस्ट्री 112 करोड़ 
- अल्ट्रा कैब इंडिया - 110 करोड़ 
- चैल्सी मिल - 100 करोड़ 
- एफसीआई अरावली -605 करोड़ 
- एनएमडीसी - 1042 करोड़ 
- डेलमोर एडं ऑयल - 700 करोड़ 
- हिमालयन डिसटिलेरिज -150 करोड़ 
- मैनकाइंड फार्मा - 126.29 करोड़ 
- एयूएस हेल्थ ग्लोबल - 400 करोड़ 
- अग्रवाल एंड कंपनी - 104 करोड़ 
- हेल्थ बायोटेक - 100 करोड़ 
- गुप्ता बिल्डर एंड प्रमोटर - 900 करोड़
- वोल्टस एनर्जी - 100 करोड़  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed