फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will adopt this method to get rid of the habit of mobile phone-TV from school children

स्कूली बच्चों से मोबाइल फोन-टीवी की आदत छुड़ाने के लिए ये तरीका अपनाएगी हिमाचल सरकार

Thu, 12 Sep 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt will adopt this method to get rid of the habit of mobile phone-TV from school children
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल और घंटों टीवी देखने की आदत छुड़ाने के लिए भी अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया जाएगा। छात्रों को नशे पर जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छता, योग और ईमानदारी की भी शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन


संस्कार युक्त शिक्षा, रोड सेफ्टी और शौर्य कथाओं से स्कूली बच्चों को अवगत करवाया जाएगा। विद्यार्थियों का हैप्पीनेस स्तर बढ़ाने के लिए हिमाचल सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2020-21 से नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह योजना बनाई गई है। नैतिक शिक्षा या सामाजिक विज्ञान विषय में ये पाठ शामिल किए जाएंगे। इसी सप्ताह संभावित स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अगले साल से सरकार नई व्यवस्था करने जा रही है।

रोजाना कई घंटे टीवी-फोन देख रहे बच्चे

Himachal govt will adopt this method to get rid of the habit of mobile phone-TV from school children
फाइल फोटो

पाठ्यक्रम के अलावा बच्चों को अन्य मामलों में भी जागरूक करने का फैसला लिया गया है। नशे पर जागरूक करने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

इसे अगले से सत्र से नौवीं और दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा योग, स्वच्छता और रोड सेफ्टी को लेकर प्रैक्टीकल ज्ञान स्कूलों में दिया जाएगा।

बैग फ्री डे और अंतर सदन प्रतियोगिताओं के दौरान ये गतिविधियां होंगी। इसके अलावा शौर्य कथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और संस्कार युक्त शिक्षा देने पर भी बल दिया जाएगा।
 

स्कूल परिसरों में करीब 89 हजार पौधे रोपे गए

Himachal govt will adopt this method to get rid of the habit of mobile phone-TV from school children
फाइल फोटो
शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। बीते दिनों स्कूल परिसरों में करीब 89 हजार पौधे रोपे गए हैं। इन पौधों की देखभाल का जिम्मा भी बच्चे ही संभालेंगे। इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी भी मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीते दिनों आए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि शहरों में दसवीं कक्षा के अधिकांश बच्चे रोजाना कई घंटे टीवी और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस कारण बच्चे किताबों सेे दूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार के लिए यह मामला चिंतनीय है। इस समस्या को कुछ हद तक दूर करने के लिए सरकार नए बदलाव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed