फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt To Take loan Of 1500 crore rupee for development

Himachal Govt: फिर 1,500 करोड़ का कर्ज लेगी जयराम सरकार

Thu, 28 Jul 2022 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

1,500 करोड़ रुपये कर्ज लेने का मकसद राज्य में विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ाना बताया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Govt To Take loan Of 1500 crore rupee for development
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुमति ली गई है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार एक ऋण छह वर्ष की अवधि के लिए 600 करोड़ रुपये का लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे तीन अगस्त 2028 तक चुकता करना होगा। दूसरी अधिसूचना के अनुसार 400 करोड़ रुपये का कर्ज नौ साल के लिए लिया जाएगा। इसे तीन अगस्त 2031 तक चुका दिया जाएगा। तीसरी अधिसूचना के अनुसार सरकार 500 करोड़ रुपये का कर्ज 15 वर्ष के लिए लेगी। इसे तीन अगस्त 2037 तक लौटा दिया जाएगा। तीनों कर्ज लेने का मकसद राज्य में विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ाना बताया गया है। सचिव वित्त की ओर से ये तीनों अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। 
विज्ञापन


70 हजार करोड़ का आंकड़ा छूने लगा कुल कर्ज 
इससे पहले 26 अगस्त 2021 में भी सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की अधिसूचनाएं जारी की थीं। उसके बाद 18 नवंबर, 2021 को 2,000 करोड़ रुपये के कर्ज की 500-500 करोड़ रुपये की चार अधिसूचनाएं हुई थीं। यानी, पांच महीने में 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की अधिसूचनाएं जारी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर जनवरी 2022 में 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की अधिसूचनाएं जारी की गईं। इसके बाद भी कर्ज लेने की अधिसूचनाएं जारी हुई हैं। सरकार पर कुल कर्ज 70 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed