{"_id":"69fddc6b35708e35f3052836","slug":"himachal-govt-to-borrow-500-crore-notification-issued-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 500 करोड़ रुपये का ऋण लेगी हिमाचल सरकार, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 500 करोड़ रुपये का ऋण लेगी हिमाचल सरकार, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना
Fri, 08 May 2026 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 May 2026 06:22 PM IST
सार
सरकार 500 करोड़ रुपये का और ऋण लेने जा रही है। वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार 500 करोड़ रुपये का और ऋण लेने जा रही है। वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 900 करोड़ रुपये ऋण सरकार ले चुकी है। सरकार पर इस समय करीब 1,10,500 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण चढ़ चुका है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में सरकार को प्रतिमाह करीब 2,800 करोड़ रुपये की प्रतिबद्ध देनदारियां निपटानी होती है। इसमें वेतन के लिए 2000 करोड़ रुपये, पेंशन के लिए 800 करोड़ रुपये, पहले लिए गए ऋण के ब्याज की अदायगी के लिए 500 करोड़ रुपये और कुल कर्ज का मूलधन चुकाने के लिए 300 करोड़ रुपये की आवश्यकता रहती है। राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बाद से प्रदेश को आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन