फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt teachers Union Press secretary Kailash Thakur Press conference in shimla

प्रेस वार्ता में दावा: वीरेंद्र चौहान को एचजीटीयू के अध्यक्ष पद से हटाया

Sun, 10 Apr 2022 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Apr 2022 07:58 PM IST
सार

कैलाश ठाकुर ने कहा कि संघ की निधि का मनमाने ढंग से सरकारी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया गया है। संघ के पदाधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। सरकार के विरोध के लिए उकसाया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Govt teachers Union Press secretary Kailash Thakur Press conference in shimla
प्रेस वार्ता करते कैलाश ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (एचजीटीयू) के अध्यक्ष पद से वीरेंद्र चौहान को हटा दिया गया है। यह दावा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने किया है। उन्होंने संघ की गतिविधियों को भी तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीके से चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संजौली के एक स्कूल में हुई बैठक में भी इस बारे में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर ने रविवार को प्रेस क्लब शिमला में कहा कि संघ की निधि का मनमाने ढंग से सरकारी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया गया है। संघ के पदाधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार के विरोध के लिए उकसाया जा रहा है। संघ का राजनीतिक स्वार्थ और व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयोग किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों को डराया और धमकाया जा रहा है और सरकार के विरोध के लिए उकसाया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से हटाया जा रहा है। कुछ जिलों में संवैधानिक तरीके से गठित कार्यकारिणी के अतिरिक्त समानांतर कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद एचजीटीयू के अध्यक्ष पद पर बने रहने और संघ की परंपरा का उल्लंघन करने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए कैलाश ठाकुर 
संजौली में हुई शिक्षकों की बैठक में वीरेंद्र चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद सर्वसम्मति से मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में यह भी पारित किया गया है कि पूर्व अध्यक्ष की ओर से निष्कासित कांगड़ा और हमीरपुर की कार्यकारिणी के साथ जिला शिमला के अध्यक्ष, महासचिव और वित्त सचिव का निष्कासन रद्द किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद 
बैठक में प्रदेश महासचिव श्याम लाल हांडा, वित्त सचिव देवराज ठाकुर, संरक्षक अजीत चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल राज अत्रि, ऑडिटर संदीप ठाकुर, अतिरिक्त वित्त सचिव सुरेश भारद्वाज, रमन वर्मा समेत जिला शिमला के अध्यक्ष महावीर कैंथला, कांगड़ा के अध्यक्ष नरदेव सिंह, हमीरपुर के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed