फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt targets 2600 km carpeting of roads

हिमाचल में इस बार सड़कों की रिकॉर्ड टारिंग का लक्ष्य रखा

Fri, 07 Apr 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 07 Apr 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt targets 2600 km carpeting of roads

हिमाचल में इस बार रिकॉर्ड 2600 किलोमीटर सड़कों की टारिंग होगी। सरकार ने लोक निर्माण विभाग को इतने किमी सड़क की टारिंग करने का लक्ष्य दिया है। अब तक प्रदेश में 1800 किलोमीटर तक सड़क की टारिंग होती रही है। पहली बार सरकार इतने बड़े पैमाने पर टारिंग करवाने जा रही है। 

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में डबल टारिंग होगी। बर्फबारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की टारिंग उखड़ जाती है। अब इनमें डबल टारिंग करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी विधानसभा में पहले की अपेक्षा मोटी टारिंग करने की बात कह चुके हैं। प्रदेश में 15 अप्रैल से टारिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। सप्ताह के भीतर ठेकेदारों को काम आवंटित किए जाएंगे। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विंग को भी निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर टारिंग की गुणवत्ता की जांच करते रहे, ताकि गड़बड़ी होने की आशंका पैदा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 महीने तक चलेगा टारिंग का काम 
हिमाचल में अगस्त मध्य तक टारिंग का काम चलता रहेगा। लोक निर्माण विभाग का मानना है कि अगर इसके बाद भी मौसम साथ देता है तो काम चलता रहेगा। 

हिमाचल में इस बार 2600 किलोमीटर सड़कों की टारिंग होगी। सड़कों की टारिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस बार लोक निर्माण विभाग रिकॉर्ड टारिंग करेगा। - अशोक चौहान, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed