फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt take suggestions from public for next budget

खरबों रुपये के कर्ज में डूबी सरकार ने जनता से पूछा, कैसे बढ़ाएं आमदनी

Mon, 05 Nov 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
himachal govt take suggestions from public for next budget

खरबों रुपये यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी हिमाचल सरकार ने आम आदमी से पूछा है कि कैसे राज्य की आमदनी बढ़ाई जाए और कैसे खर्चे कम किए जाएं। जयराम सरकार ने अगले बजट की रूपरेखा तैयार करने से पहले आम लोगों से इस पर सुझाव मांगे हैं। अपने दूसरे बजट प्रस्तावों को बनाने से पहले सरकार जनता से पूछ रही है कि क्या किया जाए। इस बारे में लोग अपनी राय अंग्रेजी या हिंदी दोनों ही भाषाओं में दे सकते हैं। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2019-20 का यह बजट जनवरी या फरवरी में पेश और पारित किया जाना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार बजट सत्र जनवरी या फरवरी महीने में हो सकता है। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यह दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे। आजकल अधिकारी बजट अनुमानों को तैयार करने में जुटे हैं। इसी के लिए  http://ebudget.hp.nic.in/bshp/ वेबपोर्टल पर सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


हिंदी और अंग्रेजी में सुझाव देने के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं। राज्य सरकार के वित्त महकमे ने अपने वेब पोर्टल पर ही आम लोगों से अपील की है कि वे इस बजट को अधिक यथार्थवादी बनाने के लिए सुझाव दें। लोग राजस्व, व्यय और अन्य संबंधित मामलों पर अपने सुझाव दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जान पाएंगे लोग, किस तरह के सुझाव ज्यादा 
आम लोग अपनी राय देने के अलावा यह भी जान पाएंगे कि किस तरह के सुझाव ज्यादा आ रहे हैं। इसके लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। ये आमदनी बढ़ाना, व्यय सुधार, शासन में सुधार और अन्य नाम से बनाई गई हैं। शनिवार शाम तक आमदनी बढ़ाने का एक, व्यय सुधार का भी एक, शासन में सुधार के तीन और अन्य 14 सुझाव सरकार को मिल चुके थे। यानी कुल 19 सुझाव मिल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed