फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt reduced pulses price up to five rupees under pds

18.50 लाख राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा, मंत्री किशन कपूर ने किया खुलासा

Sat, 09 Jun 2018 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 09 Jun 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
himachal govt reduced pulses price up to five rupees under pds

हिमाचल के साढ़े 18 लाख परिवारों के लिए यह राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने सस्ता राशन योजना के तहत डिपुओं में मिलने वाली दालों के दाम कम कर दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से डिपुओं में दी जा रही चना, उड़द और मलका तीन दालों के दाम पांच-पांच रुपये घटा दिए गए हैं। दालों के संशोधित दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। जुलाई से सरकार चीनी के रेट भी कम करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बताया कि खुले बाजार में दाम घटने पर प्रदेश सरकार ने डिपुओं में मिलने वाली दालों के दाम कम करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में ऐसे कम होंगे दालों के दाम

himachal govt reduced pulses price up to five rupees under pds

मंत्री किशन कपूर ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को अब चना दाल 35 रुपये, उड़द साबुत 30 रुपये और मलका भी 30 रुपये किलो के दाम पर मिलेगी। भविष्य में भी अगर दालों के दाम बाजार में एक महीने के दौरान तीन बार घटेंगे तो उसके अनुपात में सरकार भी रेट कम करेगी।

हिमाचल के राशन कार्ड धारकों को अब गुणवत्ता युक्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दालों की गुणवत्ता निम्न स्तर की थी।

यहां तक कि लोगों ने राशन खरीदना छोड़ दिया था। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को अब उच्च गुणवत्ता वाली एम 30 चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। कांग्रेस बेवजह महंगाई को मुद्दा बना रही है। महंगाई के नाम पर कांग्रेस की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। 

यहां जानिए कौन सी दाल कितनी सस्ती

himachal govt reduced pulses price up to five rupees under pds

दाल         दाम पहले   दाम अब 
चना दाल     40          35
उड़द साबुत  35          30
मलका         35         30
                       (रुपये में)   


 

एक लाख परिवारों को देंगे रसोई गैस कनेक्शन

himachal govt reduced pulses price up to five rupees under pds

मंत्री किशन कपूर ने बताया कि प्रदेश सरकार गृहणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को निशुल्क रसोई गैस चूल्हे और गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाएगी। ग्रामीण विकास विभाग से गरीब परिवारों की सूची मांगी गई है।

डाटा एकत्र होते ही कनेक्शन दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने ईपीडीएस एचपी एप लांच किया है। इस एप में आधार कार्ड की जानकारी देते ही राशन कार्ड धारकों के कार्ड मोबाइल फोन में खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed