फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt proposal to waive off penalty of electricity projects

माफ होगा 46 बिजली प्रोजेक्टों का जुर्माना, प्रस्ताव बनाने में जुटा ऊर्जा विभाग

Fri, 27 Jul 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt proposal to waive off penalty of electricity projects

प्रदेश सरकार की ओर से देरी के चलते लंबित पड़े 25 मेगावाट से अधिक क्षमता के 46 बिजली प्रोजेक्टों पर लगाया गया जुर्माना माफ किया जाएगा। सात हजार मेगावाट का उत्पादन जल्द शुरू करने के लिए ऊर्जा महकमा प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अगली कैबिनेट बैठक में इस मामले को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

विज्ञापन


25 मेगावाट से अधिक क्षमता के आवंटित 46 प्रोजेक्ट लंबे समय से शुरू नहीं हो पा रहे हैं। विभिन्न विभागों से मंजूरी न मिलने और भूमि अधिग्रहण न होने से सात हजार मेगावाट की क्षमता वाले ये प्रोजेक्ट फंसे हुए हैं। बुधवार शाम को ऊर्जा महकमे ने लंबित प्रोजेक्टों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर देरी के कारण जाने।
विज्ञापन


अधिकांश उत्पादकों ने ट्रांसमिशन लाइन नहीं होने, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जटिल होने, वित्तीय कारण और वन स्वीकृतियां नहीं मिलने का मामला उठाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने कहा कि अगर प्रोजेक्ट शुरू करने में हो रही देरी के कारण सरकार की वजह है तो उत्पादकों पर लगा गया जुर्माना माफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal govt proposal to waive off penalty of electricity projects

अगर बिजली उत्पादकों की वजह से प्रोजेक्ट लंबित हैं तो जुर्माना देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन न होने की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। भारत सरकार के साथ इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। जल्द ही प्रस्तावित प्रोजेक्टों को ध्यान में रखते हुए ट्रांसमिशन लाइनें बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।

विभागीय मंजूरियों को जल्द देने के लिए संबंधित विभागों से बात की जाएगी। वित्तीय मामलों को लेकर बैंकों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला में 25 मेगावाट से अधिक क्षमता के बिजली प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed