{"_id":"5b968d3f867a557f24048056","slug":"himachal-govt-proposal-to-hike-bus-fare-20-to-25-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इतने फीसदी बढ़ सकता है किराया, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इतने फीसदी बढ़ सकता है किराया, प्रस्ताव तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 20 से 25 फीसदी तक बस किराया बढ़ सकता है। परिवहन विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। अब मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को इस पर फैसला लेना है। सीएम जयराम ठाकुर शिमला पहुंच गए हैं, जबकि परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर हिमाचल से बाहर हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरकार जनता पर बोझ भी नहीं डालना चाहती है। दूसरी ओर, सरकार ने निजी ऑपरेटरों को किराया बढ़ाने का भी आश्वासन दिया था। इसके चलते निजी ऑपरेटर सरकार से उखड़े हैं। अब सरकार असमंजस में पड़ गई है।
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटर किराया बढ़ाने को लेकर बीते महीनों एक दिन की हड़ताल पर थे। उस समय सरकार ने ऑपरेटरों को किराया बढ़ोतरी आश्वासन दिया था, अब ऑपरेटर अपनी मांगें मनवाने के लिए अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
निजी ऑपरेटर यूनियन के महासचिव रमेश कमल का कहना है कि बीते महीनों से लगातार डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन प्रदेश सरकार बीते सालों से किराया नहीं बढ़ा रही है।